Saturday, 29 August 2026

राहुल की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर पुलिस हुई सतर्क, कोटा संभागीय आयुक्त और आईजी ने की चारों कलेक्टर-पुलिस अधीक्षक के साथ समीक्षा कर बनाई रणनीति


राहुल की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर पुलिस हुई सतर्क, कोटा संभागीय आयुक्त और आईजी ने की चारों कलेक्टर-पुलिस अधीक्षक के साथ समीक्षा कर बनाई रणनीति

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 4 दिसंबर को  प्रदेश के झालावाड़ में प्रवेश कर सकती है। गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजयसिंह बैंसला ने यात्रा में विघ्न पैदा करने की बात कही तो अब पुलिस यात्रा से 10 दिन पहले ही सक्रिय हो गई है।कोटा संभागीय आयुक्त दीपक नंदी और रेंज के पुलिस महानिरीक्षक प्रसन्न कुमार खमेसरा  ने शुक्रवार को चारों जिलों के जिला कलक्टर और एसपी की बैठक लेकर यात्रा के मार्ग को लेकर चर्चा की और यात्रा शांतिपूर्ण और बिना विघ्न के निकालने को लेकर रणनीति तैयार की गई।


संभागीय आयुक्त दीपक नंदी ने कहा यात्रा में कानून व्यवस्था को लेकर किसी तरीके की दिक्कत नहीं आने देंगे। आम जनता से भी अपील है कि इसमें पूरा सहयोग करें। इसके बावजूद भी यदि कोई असामाजिक तत्व अपना रोल अदा करेगा तो उसके साथ सख्ती से निपटा जाएगा। यात्रा को कोटा संभाग में शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस,प्रशासन मुस्तैद है। यात्रा झालावाड़, कोटा बूंदी जिले से होकर गुजरेगी। एक-दो दिन में फाइनल कार्यक्रम आने की उम्मीद है।उन्होंने कहा कि किसी के चेतावनी देने से कुछ नहीं होता। किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधियों को हम नहीं होने देंगे। यात्रा में बाधा आएगी तो कठोर कदम लेंगे। गांव से लेकर जिला स्तर तक एजेंसी मुस्तेद है। उन्होंने नजर रखना शुरू कर दिया है।

कोटा रेंज आईजी प्रसन्न कुमार खमेसरा ने बताया कि काफी दिन पहले से ही इसकी तैयारी की जा रही है। सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए जा रहे हैं। प्राइमरी रफ एस्टीमेट बना लिया है। उसके मुताबिक मुख्यालय से भी जाप्ता मांगा जाएगा। वीआईपी यात्रा के लिए जहां जहां भी आवश्यकता है, रेंज से व पुलिस मुख्यालय से पुलिस फोर्स लगाई जाएगी। करीब 3 हजार जवान यात्रा में तैनात रहेंगे। कोई भी गड़बड़ी करने की कोशिश करेगा। उससे सख्ती से निपटा जाएगा। ऐसे लोगों चिन्हित करने के अधिकारियों को निर्देश दिए है। यात्रा को सुविधानजक निकालने का प्रयास रहेगा। 

ऐसा माना जा रहा है कि गुर्जर नेता  बैंसला ने यात्रा में किसी प्रकार का व्यवधान पैदा किया तो उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। वही समाज के दूसरा पक्ष बैसला के निर्णय के खिलाफ है और कहा है कि राहुल गांधी की यात्रा का विरोध हम नहीं कर रहे है। ऐसे में अब बैसला के विवादित होने की स्थिति बन गई है ।

गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय सिंह बैंसला ने फिर कहा कि गुर्जर आरक्षण के संबंध में 2019 में राज्य सरकार से हुए समझौते को शीघ्र लागू नहीं किया तो राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को प्रदेश में किसी भी सूरत में घुसने नहीं दिया जाएगा। 


बैंसला ने गुरुवार को कोटा मेंपत्रकारों से बातचीत करते हुए आरोप लगाया कि  सीएम गहलोत सरकार जानबूझ कर गुर्जर आरक्षण का समझौता लागू करने में देरी कर रही है।  सीएम गहलोत सरकार चाहती है कि राहुल गांधी की यात्रा में विघ्न हो। बैंसला ने कहा कि 7 प्रतिशत आरक्षण को लेकर 2019 में राज्य सरकार के साथ समझौता हुआ था। वर्ष 2020 में  कैबिनेट सब कमेटी बनाई गई उसकी आज तक कोई बैठक नहीं बुलाई गई है। किसी से स्पष्ट होता है कि सरकार गुर्जरों की समस्या के समाधान के पक्ष में नहीं है। 


    Previous
    Next

    Related Posts