Saturday, 29 August 2026

बहु की ससुर, बेटे के साथ नग्न फोटो खींचकर कर दी वायरल, दोनों गिरफ्तार


बहु की ससुर, बेटे के साथ नग्न फोटो खींचकर कर दी वायरल, दोनों गिरफ्तार

सीकर जिले के दांतारामगढ़ थाना इलाके में एक महिला के पति और ससुर ने उसकी नग्न फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। आरोप है कि महिला का ससूर उसके साथ अश्लील हरकत भी करता था। दहेज की मांग के लिए बाप- बेटे उसके साथ मारपीट भी करते। मामले में महिला ने जब पुलिस थाने में रिपोर्ट दी तो दोनों बाप- बेटे फरार हो गए। जिन्हें पुलिस ने जयपुर के गोविंदगढ़ से गिरफ्तार किया है। 

दांतारामगढ़ थानाधिकारी मदन कड़वासरा ने बताया कि दो महीने पहले थाना इलाके कि महिला ने पुलिस में रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि उसका पति बाबूलाल बावरिया और ससुर सीताराम बावरिया उसे दहेज के लिए परेशान करते हैं। ससुर सीताराम उसके साथ अश्लील हरकत भी करता है। दोनों बाप- बेटों ने जबरदस्ती उसका नग्न फोटो खींच लिया था। जिसे वायरल करने की धमकी देकर वे उसे दहेज के लिए ब्लैकमेल कर रहे थे। जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो उन्होंने उसकी अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। 

पुलिस ने आरोपियों की तलाश की तो दोनों फरार मिले। जिनकी लगातार तलाश जारी रखी गई। इसी बीच टीम को मुखबिर से दोनों के जयपुर के गोविंदगढ़ इलाके में होने की जानकारी मिली। जिसके बाद दबिश देकर दोनों आरोपी बाबूलालऔर सीताराम को गिरफ्तार कर लिया है ।



    Previous
    Next

    Related Posts