

पिलानी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के अध्यक्ष अनिल पायल ने शुक्रवार को अपने जन्मदिन को गौशालाओं में गौ माताओं की सेवा में समर्पित किया।
भाजपा संकल्प से सिद्धि महाअभियान में अनिल पायल ने गाय को केला,गुड़ और चने की दाल खिलाई। मौजूदा विकट परिस्थितियों में गाय माता की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं हैउन्होंने सभी लोगों से आह्वान किया कि वे अपने जन्मदिन को गौ माता की सेवा के रूप में मनाए जिससे कि गौ माता की रक्षा की जा सके। इस मौके पर निखिल सैनी, पिंटू पांडे , राहुल तवर, निक्कू, अंकित ओला मौजूद रहे ।