Saturday, 29 August 2026

भीलवाड़ा में फायरिंग के बाद एक की मौत से माहौल गरमाया, स्थिति तनावपूर्ण भारी पुलिस बल तैनात, 48 घंटे के लिए किया इंटरनेट बंद


भीलवाड़ा में फायरिंग के बाद एक की मौत से माहौल गरमाया, स्थिति तनावपूर्ण भारी पुलिस बल तैनात, 48 घंटे के लिए किया इंटरनेट बंद

दिनदहाड़े 2 सगे भाइयों पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में एक की मौत हो गई। 2 बाइक पर आए 4 बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। चौराहे पर सरेआम हुई इस घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने नाकाबंदी की, पर हत्यारे हाथ नहीं आए। इस मामले को भीलवाड़ा के आदर्श तापड़िया हत्याकांड से जोड़कर देखा जा रहा है। माहौल खराब होने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने 48 घंटे के लिए जिले में नेटबंदी की है।

भीलवाड़ा में गुरुवार को हुई गोलीबारी की घटना को  दृष्टिगत रखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस जाब्ता तैनात किया है। भीलवाड़ा में कानून व्यवस्था की स्थिति पूर्णतः नियंत्रण में है।

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस कानून व्यवस्था हवा सिंह घुमरिया ने बताया कि गुरुवार को भीलवाड़ा में गोलीबारी की घटना को ध्यान में रखते हुए तत्काल पुलिस जाब्ता तैनात किया । पुलिस अधीक्षक एवं उनकी टीम सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रख रहे हैं। उन्होंने बताया कि एहतियातन अजमेर रेंज आईजी को भीलवाड़ा भेजा गया है  और शहर में स्थिति पूर्णतया नियंत्रण में है।

पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू, एएसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी, चंचल मिश्रा मौके पर पहुंचे। शहर के समस्त पुलिस उपाधीक्षक और थाना प्रभारी भी मय जाप्ता एमजी अस्पताल मौके पर आ गए। यहां एमजी  अस्पताल के बाहर भी बड़ी संख्या में लोग एकत्रित है, पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी उनके साथ समझाइश करने की कोशिश की। 

जिला कलक्टर आशीष मोदी व पुलिस अधीक्षक सिधू ने आमजनों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने  और शांति व्यवस्था में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

जानकारी के अनुसार एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर बदले की  नियत से फायरिंग की है। बताया जा रहा है कि 10 मई 2022 को शास्त्री नगर में एक पक्ष के लोगों ने गोली मारकर आदर्श तापडिया नामंक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के भाई मयंक तापडिया ने एक दर्जन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था।

इस मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। इस घटना का बदला लेने की नीयत से ही तापड़िया परिवार के कुछ जनों ने साथियों की मदद से बडला चौराहा पर गुरुवार दोपहर बाद एक पक्ष के दो जनों पर फायरिंग की। दोनों को महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें इब्राहीम की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत नाजुक बताई जा रही है। बड़ी संख्या में तैनात है।



    Previous
    Next

    Related Posts