


प्रताप नगर थाना इलाके से चार दिन पहले घुमंतू बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस नेता गोपाल केसावत की बेटी के अपहरण मामले में पुलिस मैं गुजरात में बरामद कर लिया है। भारी दबाव के बाद पुलिस ने चार दिन बाद प्रताप नगर से अपहरण हुई अभिलाषा को खोजने के लिए कई टीमें गठित की थी और तलाशी अभियान तेज करते हुए गुरुवार को अभिलाषा को गुजरात से खोज निकाला ।
जयपुर पुलिस की टीम अभिलाषा को लेकर शुक्रवार सुबह जयपुर पहुंचेगी। अभिलाषा चार दिन पहले प्रताप नगर में सब्जी लेने गई थी। इसी दौरान किसी ने उसका अपहरण कर लिया। पुलिस ने उसकी स्कूटी एयरपोर्ट क्षेत्र से सड़क किनारे से बरामद की थी।