Saturday, 29 August 2026

66 वीं राज्यस्तरीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता छात्रा वर्ग 19 व्यक्तिगत स्पर्धा में जेनिस बनी उप विजेता , टीम स्पर्धा में अजमेर बना विजेता


66 वीं राज्यस्तरीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता छात्रा वर्ग 19  व्यक्तिगत स्पर्धा में जेनिस बनी उप विजेता , टीम स्पर्धा में अजमेर बना विजेता

66 वीं राज्यस्तरीय लॉन टेनिस टूर्नामेंट जो झुंझनू में आयोजित हुए उसमे अजमेर की लॉन टेनिस खिलाड़ी जेनिस मनोज ओझा ने छात्रा वर्ग 19 के व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में   खेल काअच्छा  प्रदर्शन करते हुए राजस्थान की नंबर 2 खिलाड़ी बनने का गौरव प्राप्त किया।

खिलाड़ी जेनिस ने फाइनल मुकाबले में उपविजेता का सिल्वर मेडल मिला,जबकि जयपुर की खिलाड़ी  सानिया खान चैम्पियन विजेता रही।

वहीं दूसरी ओर टीम स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में जेनिस मनोज ओझा ने जयपुर की अनन्या  को और अजमेर की जिज्ञासा ने जयपुर की सानिया खान को हराकर  2-0 से अजमेर ने टीम स्पर्धा का गोल्ड का  खिताब जीता। अजमेर को टीम स्पर्धा में प्रथम बार गोल्ड जीत कर शानदार उपलब्धि प्राप्त की हैं


जेनिस सेंट स्टीफन स्कूल अजमेर की कक्षा दसवीं की छात्रा है और आयु 14+ है,सबसे कम आयु में व्यक्तिगत स्पर्धा में उप विजेता(सिल्वर) और टीम स्पर्धा में अजमेर को (गोल्ड)का खिताब प्राप्त होने पर अजमेर के सभी  खिलाड़ियों और टेनिस कोच,स्कूल प्रबंधन ने खुशी व्यक्त करते हुए जेनिस मनोज ओझा और जिज्ञासा के साथ साथ सभी लॉन टेनिस खिलाड़ियों जिन्होंने उत्कर्ष प्रदर्शन किया उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।  लॉन टेनिस खिलाड़ी जेनिस मनोज ओझा ने खेल की उपलब्धि के बारे में बताया कि खेल और शिक्षा में अनुशासन के साथ सामंजस्य बहुत ज़रूरी होता है। उन्होंने खेल में अपने कोच और शिक्षा में शिक्षक के मार्गनिर्देशन को इस उपलब्धि का श्रेय प्रदान किया । उन्होंने कहा कि स्कूल,कोचिंग,टेनिस  कोर्ट में नियमित अभ्यास ही अच्छा खिलाड़ी बनने में आत्मविश्वास में वृद्धि करता है।


Previous
Next

Related Posts