Saturday, 29 August 2026

अभाविप के 68 वाँ राष्ट्रीय अधिवेशन 25 नवंबर से, बाबा रामदेव करेंगे उद्घाटन और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान समापन में रहेंगे मौजूद


अभाविप  के 68 वाँ राष्ट्रीय अधिवेशन 25 नवंबर से, बाबा रामदेव करेंगे उद्घाटन और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान समापन में रहेंगे मौजूद

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 68वाँ राष्ट्रीय अधिवेशन गुलाबी शहर कहे जाने वाले, जयपुर महानगर में 25 से 27 नवंबर को, जयपुर इंजीनियरिंग कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर यूनिवर्सिटी में होने जा रहा है। विश्वविद्यालय परिसर को महाराणा प्रताप नगर नाम दिया गया है। इस नगर में विशाल सभागार का निर्माण किया गया है जिसका नाम गुरु तेग बहादुर जी  के नाम पर रखा है। अधिवेशन में ही प्रदर्शनी लगाई गई है जिसका गोविंद गुरू जी के नाम पर रखा गया है। ध्वज मंडप पर ही चित्तौडगढ किले की आकृति बनाई गई है।

राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी ने पिंक सिटी प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि इस अधिवेशन में देश के सभी प्रदेशों से छात्र, शिक्षक तथा शिक्षाविदों की सहभागिता रहेगी। अधिवेशन के एक अंदर लघु भारत के अप्रतिम दर्शन होंगे जिनमें पूर्वोत्तर के नागालैंड, जम्मू कश्मीर के श्रीनगर और लद्दाख राज्य के कार्यकर्ता भी अपने पारंपरिक परिधानों में उपस्थित होंगे

अधिवेशन में सम्मिलित प्रतिनिधि शिक्षा क्षेत्र में विभिन्न परिवर्तनों की समसामयिक स्थिति पर चर्चा, संगठनात्मक लक्ष्यों का निर्धारण तथा देश के अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे। अभाविप का राष्ट्रीय अधिवेशन शिक्षा तथा राष्ट्र जीवन से जुड़े विषयों पर विचार का गंभीर तथा रचनात्मक मंच है। वर्तमान समय में देश में आत्मनिर्भरता, स्वावलंबन आदि महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर विचार हो रहा है, अभाविप का यह महत्वपूर्ण आयोजन उपर्युक्त विषयों पर केन्द्रित रहेगा।

राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी  ने कहा कि इस अभाविप अधिवेशन में कुल 5 प्रस्ताव पारित किए जायेंगे,जो शिक्षा संबंधी प्रस्ताव; पीएफआई पर भारत सरकार द्वारा बैन लगाए जाने पर अभाविप के समर्थन को लेकर बिंदु, जी–20 की भारत देश द्वारा अध्यक्षता के क्रम में इस मंच के माध्यम से विश्व‌ को भारतीय मूल्यों से अवगत कराने आदि से संबंधित विषयों पर केन्द्रित हैं।

इस भव्य कार्यक्रम में अधिवेशन के प्रारंभ होने से लेकर पूर्ण होने तक अनेक महत्त्वपूर्ण कार्यक्रम एवं बैठकें क्रमशः रहेंगे, जो निम्न हैं:

राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी  ने कहा कि केन्द्रीय कार्यसमिति बैठक का आयोजन बुधवार (23 नवम्बर) ,राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद गुरुवार (24 नवंबर) को आयोजित होगी साथ अधिवेशन की प्रदर्शनी का उद्घाटन  सायं को किया जाएगा। .68 वें राष्ट्रीय अधिवेशन के प्रथम दिन शुक्रवार (24 नवम्बर) को उद्घाटन सत्र रहेगा, जिसके मुख्य अतिथि योगगुरु बाबा रामदेव रहेंगे।अधिवेशन के द्वितीय दिन, शनिवार (26 नवंबर) को विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें राष्ट्रीय इस वर्ष अभाविप का प्रतिष्ठित यशवंत राव केलकर युवा पुरस्कार, महाराष्ट्र के बुलढ़ाणा जिले के युवा समाज सेवी नंद कुमार पालवे को निराश्रितों और मानसिक रूप से दिव्यांगो को पोषण, स्वास्थ्य एवं स्नेह देकर उनका सम्मान जनक पुनर्वास करने के उनके सराहनीय सेवा कार्य के लिए दिया जा रहा है। पुरस्कार में प्रोत्साहन राशि के रूप में 1 लाख रुपए एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है।



Previous
Next

Related Posts