Saturday, 29 August 2026

दूसरे धर्म में शादी करने पर युवती को गोली मारी,पति लतीफ का आरोप भाई अब्दुल ने किया हमला


दूसरे धर्म में शादी करने पर युवती को गोली मारी,पति लतीफ का  आरोप भाई अब्दुल ने किया हमला


अंजलि जयपुर के मुरलीपुरा में पल्लवी स्टूडियो के पास रहती है। बुधवार सुबह करीब 10 बजे वह काम पर जाने के लिए घर से पैदल निकली थी। घर से डेढ़ किलोमीटर दूर सुबह 10.29 बजे उस पर दो युवकों ने युवतीअंजलि के गोली मारी गोली उसके पेट में लगी और वह सड़क पर गिर गई। घायल अवस्था में उसे कांवटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसे कुछ देर बाद एसएमएसअस्पताल में रेफर कर दिया  जहां युवती अंजली का इलाज  ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। मौजूदा स्थिति में युवती का इलाज चल रहा है और वह ठीक है। 

पति अब्दुल लतीफ का आरोप है कि वारदात में उसके बड़े भाई अब्दुल अजीज का दोस्त रियाज हमला किया हैं। युवती का नाम अंजलि है, पति का नाम अब्दुल लतीफ है। लतीफ का आरोप है कि उसके बड़े भाई अब्दुल अजीज का दोस्त रियाज हमला करने आया था और उसी ने गोली मारी है।

उसका यह भी कहना है कि हमने करीब एक साल पहले कोर्ट मैरिज की थी। परिवार इससे नाखुश था। मेरे बड़े भाई हमें लगातार परेशान कर रहे थे, जिसकी मैंने सदर थाने में शिकायत भी की थी।

लतीफ का यह भी कहना है कि घटना के समय वह ऑफिस में था। अचानक फोन आया कि अंजलि को किसी ने गोली मार दी है। मैं सीधा अस्पताल पहुंचा। अंजलि ने मुझे बताया कि स्कूटी सवार फोन पर बात करते हुए आ रहे थे। रियाज की आवाज लग रही थी। वो किसी से पूछ रहा था, कहां गोली मारनी है। 

अंजलि पीठ में गोली लगने के बाद बेहोश होकर सड़क पर ही गिर गई। उसे कांवटिया अस्पताल ले जाया गया, जहां से एसएमएस अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां ट्रॉमा सेंटर में उसका इलाज चल रहा है।अंजलि की मां भी बेटी को देखने अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने कहा कि बदमाशों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। मेरी बेटी अपने पति के साथ खुश थी। 

एसीपी प्रमोद स्वामी ने बताया की नामजद रिपोर्ट दर्ज होने के बाद लड़की के जेठ अब्दुल अजीज और उसके दोस्त रियाज खान को पुलिस ने डिटेन कर लिया है। दोनों से घटना को लेकर पूछताछ की जा रही हैं। लतीफ ने अंजलि से पहले भी किसी और लड़की से शादी कर रखी थी। जिसे 25 लाख रुपए देकर तलाक दिया था। दोनों ने मर्जी से शादी की है। स्वामी का कहना है कि लड़की एडमिट है और उसकी हालत ठीक है।



Previous
Next

Related Posts