


भाजपा प्रदेश महामंत्री और सांसद दीया कुमारी ने गांधीनगर उत्तर सीट संख्या 36 से भाजपा प्रत्याशी रीटा बेन पटेल के समर्थन में जनसंपर्क करते हुए कहा की भाजपा को गुजरात में प्रचार प्रसार करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि भाजपा का काम बोलता है।27 वर्षों से गुजरात में भाजपा की सरकार स्थापित है और भी रहेगी।
गुजरात के विधानसभा चुनाव में सम्मिलित होते हुए गांधीनगर उत्तर के मुख्य चुनाव कार्यालय में प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा की।
भाजपा सांसद दीया कुमारी ने मतदाताओं को आगाह करते हुए कहा की कांग्रेस जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। सत्ता में आने की चाहत ने कांग्रेस को यात्राएं निकालने का नाटक करना पड़ रहा है। जनसंपर्क के दौरान शहर महामंत्री धर्मेंद्र सिंह वाघेला, शहर महामंत्री कनुभाई देसाई, शहर महामंत्री गौरांग पटेल, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रिया पटेल, कार्यालय प्रभारी अरुण सिंह, राजेश चौधरी सहित अनेक कार्यकर्ता साथ थे।