Saturday, 29 August 2026

राजस्थान घुमंतू बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष गोपाल केसावत की बेटी के अपरहण, पुलिस में मामला दर्ज


  राजस्थान घुमंतू बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष गोपाल केसावत की बेटी के  अपरहण, पुलिस में मामला दर्ज

राजस्थान घुमंतू बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष  और कांग्रेस नेता गोपाल केसावत की बेटी के अपरहण का मामला का मामला सामने आया है। वारदात के समय बेटी ने केसावत को फोन भी किया। कहा, 'कुछ लड़के पीछा कर रहे हैं। पापा, जल्दी आ जाओ।' केसावत ने सोमवार देर रात प्रताप नगर थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ बेटी को अपहरण करने का मामला दर्ज कराया है। सीएसटी और पुलिस टीमें​​​​ अभिलाषा केसावत की तलाश में जुट गई हैं।

गोपाल केसावत  ने रिपोर्ट में बताया कि अभिलाषा स्कूटी से सब्जी लेने के लिए एनआरआई सर्किल तक गई थी। वापस नहीं लौटी तो परिवार ने ढूंढना शुरू किया। जब कुछ पता नहीं लगा तो रात को थाने में मामला दर्ज कराया। इस बीच मंगलवार सुबह स्कूटी एयरपोर्ट रोड पर लावारिस खड़ी हुई मिली है।

प्रतापनगर सीआई भजन लाल ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू पर जांच की जा रही है। वारदात स्थल के आसपास लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है।

गोपाल केसावत ने पुलिस को बताया कि अभिलाषा सोमवार शाम को 5:30 बजे घर से निकली थी। इसके बाद 6:05 पर उसने मुझे फोन कर कहा- 'पापा, मेरे पीछे लड़के पड़ गए, तुरंत गाड़ी लेकर आओ।' इस पर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मैं तुरंत गाड़ी लेकर एनआरआई सर्किल के पास पहुंचा।

तब वहां पर न तो उनको बेटी मिली और न ही उसकी स्कूटी। बेटी को फोन लगाया तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ आया। इसके बाद अपने रिश्तेदारों और परिचितों के साथ मिलकर आसपास का पूरा इलाका छान मारा, लेकिन कहीं पर भी बेटी का कोई सुराग नहीं मिला।' इसके बाद देर रात प्रतापनगर थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया गया।

जिस स्कूटी पर अभिलाषा सब्जी लेने गई थी, उस स्कूटी को आज सुबह गोपाल ने ही एयरपोर्ट रोड पर लावारिस खड़ा हुआ ढूंढा है। फिलहाल पुलिस एनआरआई सर्किल के साथ-साथ जिस स्थान पर स्कूटी बरामद हुई है, वहां तक लगे तमाम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है।



Previous
Next

Related Posts