


बीकानेर कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल को बैठक से बाहर करने के मामले में अब आईएएस अधिकारियों में गुस्सा है। उन्होंने आईएएस एसोसिएशन के माध्यम से विरोध करने का फैसला किया है । आईएएस एसोसिएशन के सचिव डॉ. समित शर्मा ने सीएम अशोक गहलोत को पत्र लिखकर घटना की निंदा करते हुए ऐसे पंचायत राज मंत्री के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
आईएएस एसोसिएशन ने कहा है कि पंचायत राज मंत्री रमेश मीणा का इस तरह का व्यवहार निंदनीय है और किसी भी तरह से स्वीकार्य नहीं है। पंचायत राज मंत्री रमेश मीणा के बार-बार इस रवैये को दोहराने से सरकार की छवि खराब होती है और ब्यूरोक्रेसी का मनोबल डाउन होता है। अगर किसी अधिकारी का काम खराब है तो प्रशासनिक तरीके से उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। राजस्थान परंपरागत रूप से जनप्रतिनिधियों औरअधिकारियोंके बीच बेहतर तालमेल और पार्टनरशिप के लिए जाना जाता है। इस तरह के हालात को रोका जाना चाहिए। इस तरह की घटनाओं से अधिकारियों का मनोबल प्रभावित होता है। इस तरह की घटना फिर से न हो इसके लिए उचित कार्यवाही की जानी चाहिए।