Saturday, 29 August 2026

एबीवीपी का तीन दिवसीय 68वां अधिवेशन 25 नवंबर से, बाबा रामदेव करेंगे उद्घाटन, धर्मेंद्र प्रधान समापन में बाटेंगे पुरस्कार


एबीवीपी का तीन दिवसीय 68वां अधिवेशन 25 नवंबर से,  बाबा रामदेव करेंगे उद्घाटन, धर्मेंद्र प्रधान समापन में बाटेंगे पुरस्कार

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का 68वां तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन 25 नवंबर से जयपुर जेईसीआरसी विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित होगा। इसका उद्घाटन योग गुरु बाबा रामदेव करेंगे।

24 नवंबर को एक प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। 26 नवंबर को अग्रवाल कॉलेज से अल्बर्ट हॉल तक शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें सभी राज्यों की संस्कृति को प्रदर्शित किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अधिवेशन के अंतिम दिन आयोजित होने वाले यशवंतराव केलकर युवा पुरस्कार समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।

अधिवेशन में पदाधिकारियों के अलावा सभी राज्यों के छात्र, शिक्षक और शिक्षाविद् भाग लेंगे। प्रतिभागी शिक्षा क्षेत्र में विभिन्न परिवर्तनों की समकालीन स्थिति और देश के अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

 एबीवीपी के 500 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को अधिवेशन की विभिन्न जिम्मेदारी दी हुई है। कार्यकर्ताओं के रुकने के लिए आवास की व्यवस्था, शोभा यात्रा, खुला अधिवेशन, प्रचार प्रसार,विद्युत,ध्वनि आवास,कार्यक्रमघट,सोशल मीडिया सजावट,जल एवं स्वच्छता,भोजन यातायात कार्यालय निधि संकलन एवं जनसंपर्क समेत अन्य व्यवस्था कार्यकर्ता संभाल रहे है।


Previous
Next

Related Posts