Saturday, 29 August 2026

सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारीअरुण गोयल ने चुनाव आयुक्त के रूप में पदभार किया ग्रहण


सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारीअरुण गोयल ने चुनाव आयुक्त के रूप में पदभार  किया ग्रहण

दिल्ली में सोमवार को सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अरुण गोयल ने चुनाव आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। अरुण गोयल 1985 बैच के पंजाब कैडर के आईएएस अधिकारी थे। उन्होंने शुक्रवार को ही अपनी सेवानिवृत्ति से 40 दिन पहले इस्तीफा दे दिया था। उन्हें 31 दिसंबर, 2022 को रिटायर होना था। पंजाब व केंद्र सरकार ने एक ही दिन में उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया था।


गोयल की नियुक्ति गुजरात में एक और पांच दिसंबर को दो चरणों में होने वाली वोटिंग से कुछ दिन पहले हुई है। आने वाले महीनों में नागालैंड, मेघालय, त्रिपुरा और कर्नाटक के लिए चुनाव प्रोग्राम तय करते समय पोल पैनल के पास अपनी पूरी ताकत होगी।अरुण गोयल मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और  चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय के साथ पोल पैनल में शामिल हो गए हैं। इस साल मई में सीईसी के तौर पर सुशील चंद्र की रिटायरमेंट के बाद इलेक्शन कमिश्नर में एक पद खाली था। गोयल हाल तक भारी उद्योग सेक्रेटरी थे। उन्होंने केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय में भी काम किया है।




    Previous
    Next

    Related Posts