


सरदारशहर विधानसभा सीट पर उपचुनाव से पहले मतदाताओं प्रभावित करने के लिए पडोसी राज्यों से शराब,नशे की खेप और हथियारों की आवक शुरू हो गई है। निर्वाचन विभाग के आदेश पर चूरू पुलिस और प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। इस सीट पर 5 दिसंबर को उपचुनाव होना है लेकिन इससे पहले पुलिस टीमों ने जगह जगह नाकेबंदी कर सप्ताह भर में ही 2 करोड़ रुपए से ज्यादा कीअवैध शराब,नशे की गोलियां और हथियार जब्त किए हैं और कई शराब और हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि सरदारशहर सीट पर स्वतंत्र,निस्पक्ष और भय रहित चुनाव कराना आयोग की पहली प्रथमिकता है। जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक को चुनाव आचार संहिता की सख्ती से पालना के आदेश दिए हैं। पड़ोसी राज्यों से आने वाले वाहनों की संघन चैकिंग करने के लिए कहा गया है।
पुलिस ने अब तक शराब-1 करोड़ 62 लाख रुपए कीमत की 22 हजार लीटर से ज्यादा शराब,नशे की गोलियां-9 लाख 39 हजार 600 रुपए कीमत,दो कार,एक ट्रक और देशी पिस्टल-32 लाख 5 हजार रुपए कीमतजप्त की गई है ।