


राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव को जमीन धोखाधड़ी मामले में श्याम नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि उपेन अपने भाई मुकेश यादव के साथ मिल जयपुर में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर करोड़ों की जमीन पर कब्जा किया था। जिसके खिलाफ पिछले 5 सालों से जांच चल रही थी। लेकिन उपेन जांच में सहयोग नहीं कर रहा था। जिसके बाद पुलिस ने उपेन को शनिवार शाम सीकर सीमा से हिरासत में ले लिया था। इसके बाद पूछताछ में उपेन ने जुर्म कबूल किया। ऐसे में फिलहाल उपेन और मुकेश के साथियों की तलाश जारी है।