Saturday, 29 August 2026

ट्रेलर और स्विफ्ट कार में जोरदार भिड़ंत,मामा-भांजा सहित तीन लोगों की माैत


ट्रेलर और स्विफ्ट कार में जोरदार भिड़ंत,मामा-भांजा सहित तीन लोगों की माैत

दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर शनिवार देर रात करीब 10 बजे ट्रेलर और स्विफ्ट कार में भिड़ंत हो गई। कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। मामा-भांजा सहित तीन लोगों की माैत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल है। हादसा कोटपूतली के भाबरू में नींझर मोड़ के पास हुआ।

पुलिस ने बताया कि कार में 4 लोग थे। ये लोग बाड़ीजोड़ी (शाहपुरा) से श्यामपुरा (विराटनगर) बारात में जा रहे थे। इस दौरान निंझर मोड के पास ट्रेलर और कार में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार लोग फंस गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला जा सका। रात करीब 10.32 बजे शाहपुरा अस्पताल में घायलों को भर्ती कराया गया। यहां दिनेश रैगर और गौतम रैगर को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद जितेंद्र चांदोलिया​​ और सुभाष चंदोलिया को जयपुर एसएमएस में रेफर कर दिया। देर रात इलाज के दौरान जितेंद्र ने दम तोड़ दिया। 

मामा गौतम एक दिन पहले बाड़ीजोड़ी (शाहपुरा) में भांजी के लगन टीके के प्रोग्राम में अपने बेटे के साथ आया था। भांजे दिनेश और सुभाष ने अगले दिन मामा के साथ पड़ोसी की बारात में जाने की योजना बनाई थी। भांजों के कहने पर गौतम रुक गया था। शनिवार शाम को बारात में शामिल हुए थे। फिर दो भांजे दिनेश और सुभाष के साथ श्यामपुरा (विराटनगर) शादी में जा रहा था। बाड़ीजोड़ी का ही एक युवक जितेंद्र साथ में था।

दिनेश, जितेंद्र और सुभाष बाड़ीजोड़ी (शाहपुरा) के रहने वाले हैं। गौतम सीकर के श्रीमाधोपुर में हासपुर तहसील का रहने वाला है। सूचना के बाद पुलिस हाईवे पर नाकाबंदी करवाई गई। मनोहरपुर के पास ट्रेलर को पकड़ा गया। ड्राइवर फरार है।

 


    Previous
    Next

    Related Posts