Saturday, 29 August 2026

अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस पर जयपुर में बाल पंचायत का आयोजन : बच्चों की हर बात सुनेंगे : रमेश मीना


अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस पर जयपुर में बाल पंचायत का आयोजन :  बच्चों की हर बात सुनेंगे :  रमेश मीना

इंदिरा गाँधी पंचायती राज भवन में अंतराष्ट्रीय बाल दिवस के मौके पर एक विशेष “बाल पंचायत” का आयोजन किया गया, जिसमें पंचायत राज मंत्री रमेश मीना ने बच्चों से संवाद किया। 

डिजिटल बाल मेला और यूनिसेफ द्वारा आयोजित इस विशेष बाल पंचायत में जयपुर की राजावास और जयरामपूरा ग्राम पंचायत के बाल प्रतिनिधियों ने भाग लिया | इस बाल पंचायत में संचार  विशेषज्ञ यूनिसेफ राजस्थान कार्यालय अंकुश सिंह भी मौजूद रहे जिन्होंने इस अभियान के तहत होने वाली बाल पंचायतों को भविष्य को दिशा देने वाली पहल बताया। इस मौके पर मौजूद डिजिटल बाल मेला की मेंटर मीना शर्मा ने कहा हमने राज्य सरकार से मांग की है की ग्राम पंचायतों में बाल सहभागिता को बढ़ाया जाए और प्रदेश में बाल मित्र पंचायत के विचार को सरकार अपनाए।


जयपुर ग्रामीण की पंचायतों से पंचायती राज भवन पहुंचे बाल प्रतिनिधियों ने स्थानीय मुद्दों को सजगता से पंचायती राज मंत्री के रमेश मीना सामने रखा वही जयरामपूरा की बाल सरपंच पायल जाब्डोलिया ने लड़कियों के लिए ग्रामीण इलाकों में शैक्षिक सुविधाओं पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया। राजावास ग्राम पंचायत के बाल सरपंच ने जयशंकर मीणा ने ग्रामीण इलाकों में खेल कूद की सुविधाओं को बढाने की बात की। गौरतलब है की ये बाल सरपंच डिजिटल बाल मेला और यूनिसेफ द्वारा जयरामपूरा और राजावास में आयोजित की गई बाल पंचायतों में चुने गए थे और इन बच्चों का चुनाव उसी बाल पंचायत में मौजूद बच्चों ने बैलट बॉक्स में वोट डालकर किया था। 

सरकार बाल सप्ताह मना रही है जिसके तहत कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। लेकिन इस बाल पंचायत के आयोजन में बच्चों को पंचायत राज मंत्री से सीधे संवाद करने का मौका मिला और पंचायत राज व्यवस्था को इन बच्चों ने करीब से जाना। इस मौके पर जयराम पूरा ग्राम पंचायत के सरपंच जगदीश निठारवाल और राजावास की सरपंच मिनाक्षी मीणा, सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश शर्मा, पंचायत समिति सदस्य भगवान सहाय जाबडोलिया, रमेश देवन्दा बच्चों के साथ मौजूद रहे, साथ ही दोनों ग्राम पंचायतों से शिक्षाविद भी इस बाल पंचायत की में शामिल हुए।


    Previous
    Next

    Related Posts