Saturday, 29 August 2026

बगावत करने वाले नेता धारीवाल, डॉ जोशी और धर्मेंद्र राठौड़ को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के प्रबंध कमेटी से रखा दूर, कार्रवाई के मिल रहे हैं संकेत


 बगावत करने वाले नेता धारीवाल, डॉ जोशी और धर्मेंद्र राठौड़ को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के प्रबंध कमेटी से रखा दूर, कार्रवाई के मिल रहे हैं संकेत

25 सितंबर को कांग्रेस विधायक दल की बैठक के समानांतर बैठक करने वाले संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल, सरकारी मुख्य सचेतक और जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी और राजस्थान पर्यटक विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौर के खिलाफ अब कार्रवाई किए जाने के संकेत मिलने लगे हैं ।

कांग्रेस प्रभारी अजय मकान की नाराजगी और इस्तीफे के बाद अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे के निर्देश पर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के प्रबंधन से तीनों नेताओं को हटा दिया गया है ।  कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भारत जोड़ो यात्रा के लिए बनाई गई प्रबंध कमेटी में इन तीनों नेताओं का नाम शामिल नहीं है।इन सब कार्रवाई यों को देखते हुए यह लग रहा है हाईकमान इन दोनों नेताओं पर अनुशासनहीनता के संबंध में कोई कदम उठा सकता है। इससे पहले आरटीडीसी के चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ को गुजरात चुनाव प्रबंधन से हटा दिया गया था। 

सचिन पायलट समर्थक वन मंत्री हेमाराम चौधरी ने भी खुले रुप से बगावत करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग उठाई है। इससे पहले सैनिक कल्याण राज्यमंत्री राजेंद्र गुढ़ा,विधायक दिव्या  मदेरणा और भेज सोलंकी भी इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठा चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तीनों नेताओं को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के प्रबंधन को लेकर सक्रिय किया था। वे तीनों नेताओं को अपने साथ राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की व्यवस्थाओं के लिए  बारा दौरे पर साथ लेकर गए थे। फिलहाल सीएम गहलोत इंदिरा जी की जयंती पर दिल्ली में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। इन कार्यक्रमों में सोनिया गांधी भी शामिल थी। सीएम गहलोत की ओर से सोनिया गांधी के पास  बैठे तस्वीर को जोर-शोर तरीके से वायरल भी किया गया। जिससे यह संदेश जाए कि सीएम गहलोत पर सोनिया गांधी का आज भी पहले की तरह आशीर्वाद है।




Previous
Next

Related Posts