Saturday, 29 August 2026

राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार


राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उपेन रविवार को सरदार शहर में सरकार के खिलाफ आक्रोश रैली निकालने वाले थे। लेकिन इससे पहले शनिवार शाम को ही सरदारशहर में प्रवेश से करते वक्त पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस उपेन को अज्ञात स्थान पर ले कर गई है। वहीं सोशल मीडिया पर उपेन की रिहाई को लेकर एक बार फिर अभियान शुरू हो गया है।

राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के रविंद्र चौधरी ने कहा कि सरकार तानाशाही पर आ गई है। बेवजह उपेन यादव को गिरफ्तार कर सरकार ने बेरोजगारों के साथ वादाखिलाफी की है। ऐसे में अगर पुलिस ने उपेन यादव को शीघ्र रिहा नहीं किया। तो प्रदेशभर के बेरोजगार सरदार शहर कूच कर सरकार के खिलाफ प्रचार करेंगे।



    Previous
    Next

    Related Posts