Saturday, 29 August 2026

हाईकोर्ट ने चुनाव अधिकारी सुनील अरोड़ा की नियुक्ति के मांगे दस्तावेज, 22 नवंबर को होगी सुनवाई


हाईकोर्ट ने चुनाव अधिकारी सुनील अरोड़ा की नियुक्ति के मांगे दस्तावेज, 22  नवंबर को होगी सुनवाई

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव पर लगी रोक को लेकर शुक्रवार को भी फैसला नहीं हो पाया। हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान वैभव गुट की ओर से  सेवानिवृत्त आईएएस राम लुभाया की जगह सेवानिवृत्त मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा को चुनाव अधिकारी नियुक्त करने की बात कही गई। जिस पर हाईकोर्ट ने ऑन रिकॉर्ड दस्तावेज मांगते हुए अगली सुनवाई के लिए 22 नवंबर की तारीख दी है।

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी बनाए गए रिटायर्ड आईएएस रामलुभाया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसको लेकर जिला क्रिकेट संघों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। वहीं अब सेवानिवृत्त मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा की नियुक्ति को लेकर नांदू गुट भी संतुष्ट है। नागौर जिला क्रिकेट संघ के सचिव राजेंद्र सिंह नांदू ने कहा कि सुनील अरोड़ा की नियुक्ति को लेकर हमें कोई आपत्ति नहीं है।

लेकिन वैभव गुट ने गलत तरीके से कार्यकारिणी की बैठक बुलाकर उन्हें नियुक्त किया है। जो पूरी तरह गलत है। हम हाईकोर्ट में अपना पक्ष रखेंगे। अगर हाईकोर्ट सुनील अरोड़ा को चुनाव अधिकारी नियुक्त करता है। तो हमें कोई आपत्ति नहीं होगी।

ऐसे में पूरी संभावना है कि राम लुभाया मुख्यमंत्री के बेटे को फायदा पहुंचाएंगे। इसलिए निष्पक्ष चुनाव अधिकारी बनाए जाने तक चुनाव स्थगित किए जाने चाहिए। इसके बाद कोर्ट ने चुनाव से एक दिन पहले 29 सितम्बर को नांदू गुट के पक्ष में आदेश देते हुए चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी।


Previous
Next

Related Posts