Saturday, 29 August 2026

एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को खून से लिखा सुरेश मिश्रा ने पत्र,प्रदेश में असमंजस की स्थिति खत्म हो


एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को खून से लिखा सुरेश मिश्रा ने पत्र,प्रदेश में असमंजस की स्थिति खत्म हो

कांग्रेस नेता और सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अपने खून से पत्र लिखकर कहा है कि राजस्थान के संदर्भ मे अनिर्णय और भ्रम की जो स्थिति बनी हुई है। उस पर शीघ्र फैसला करें। क्योंकि 25 सितम्बर को जो कुछ घटना क्रम हुआ वो आपके संज्ञान में है। 

आगामी दिसम्बर दिसम्बर माह में प्रदेश में राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा लेकर आ रहे है। हम सब कार्यकर्ताओं की इच्छा है कि प्रदेश में अभूतपूर्व स्वागत हो और इसके लिये हम सब मिलकर पूरी ताकत और ईमानदारी के साथ इसे सफल बनाएगें। लेकिन आम कार्यकर्ता और प्रदेश की जनता आपसे उम्मीद रखती है कि आप राजस्थान के विषय में शीघ्र फैसला करे। 

आज 53 दिन के बाद भी अनिर्णय की स्थिति है। अजय माकन ने भी अनिर्णय की वजह से अपना त्यागपत्र दिया है। आपसे आग्रह है कि उनके उठाए बिंदुओं पर भी जल्द से शीघ्र निर्णय हो। जिससे प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ हमारी सरकार बने और प्रदेश का विकास हो। मुझे पूरी आशा और विश्वास है कि आप मेरे इस खून से लिखे पत्र में मेरी और प्रदेश के आम कार्यकर्ताओं की भावनाओं के अनुरूप शीघ्र फैसला करेगें। 

खून से पत्र लिखने के बाद मिश्रा ने अपने बयान में कहा है कि राजस्थान की जनता और कार्यकर्ता चाहते हैं कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने। लेकिन इसके लिए भ्रम की स्थिति खत्म होनी चाहिए और पूरे जोश के साथ हमें चुनाव में उतरना चाहिए।


Previous
Next

Related Posts