Saturday, 29 August 2026

राज्य में दूसरे एयर कार्गो कॉम्प्लेक्स का रास्ता साफ़ : राजीव अरोड़ा


राज्य में दूसरे एयर कार्गो कॉम्प्लेक्स का रास्ता साफ़ :  राजीव अरोड़ा

राजस्थान में निर्यात के लिए अभी तक केवल जयपुर हवाई अड्डे से निर्यात और आयात किया जा सकता है । लम्बे समय से माँग थी कि उदयपुर में अंतर्राष्ट्रीय उड़ान और ऐयर कार्गो कॉम्प्लेक्स की स्थापना की जाए। इस विषय पर केंद्र सरकार की सहमति की आवश्यकता थी।

राजसिको अध्यक्ष राजीव अरोड़ा और एमडी मनीषा अरोड़ा अपने दिल्ली प्रवास के दौरान एयरपोर्ट अथॉरिटी की चेयरमैन संजीव कुमार से मुलाक़ात  की। मुलाकात और बातचीत के दौरान इस विषय पर विस्तार से बातचीत की गई और इसके बाद सहमति बन गई कि राजसिको इसका संचालन करेगा और केंद्र सरकार ज़मीन उपलब्ध कराएगी।

राजसिको अध्यक्ष राजीव अरोड़ा  मैं बताया किराजस्थान से आयात-निर्यात को बढ़ावा मिलेगा और विशेष तौर से उदयपुर संभाग के व्यापार को पंख लगेंगे ,उदयपुर एक बड़े विवाह डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है, उसकी आवश्यकता भी है  कि उदयपुर में सीधे इंपोर्ट सम्भव हो सके।


    Previous
    Next

    Related Posts