Saturday, 29 August 2026

माकन का इस्तीफा स्वीकार नहीं, सरदार शहर उपचुनाव के लिए सीएम गहलोत, पायलट और माकन को भी बनाया स्टार प्रचारक


माकन  का इस्तीफा स्वीकार नहीं, सरदार शहर उपचुनाव के लिए सीएम गहलोत, पायलट और माकन  को भी बनाया स्टार प्रचारक

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने सरदारशहर के उपचुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। 5 दिसम्बर को सरदारशहर सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए 40 नेताओं को स्टार प्रचारक की इस सूची में सीएम अशोक गहलोत ,पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के साथ ही प्रदेश प्रभारी अजय माकन को भी शामिल किया है।

प्रदेश प्रभारी अजय माकन के इस्तीफे की पेशकश  का पत्र 16 नवम्बर को सामने आया था। इसमें माकन ने 25 सितम्बर को हुई अनुशासनहीनता के दोषी तीनों नेताओं पर कार्रवाई नहीं होने के बजाय उन्हें महत्व देने की बात कही थी। माकन के इस विरोधी तेवरों के बावजूद एक दिन बाद गुरुवार को जारी हुई लिस्ट में उन्हें स्टार प्रचारक बनाया है। हालांकि माकन का इस्तीफा स्वीकार नहीं हुआ है। मगर इस सूची के जारी होने के बाद राजनीतिक तौर पर चर्चाएं एक बार फिर तेज हो गई हैं।

माकन को स्टार प्रचारक बनाए जाने पर कई राजनीतिक संदेश सामने आते हैं। लिस्ट जारी होने के बाद यह कहा जा रहा है कि संगठन पार्टी लाइन पर चल रहा है। ऐसे में इस सूची को राजस्थान में माकन की नाराजगी को दूर करने के तौर पर देखा जा रहा है। कई नेताओं का मानना है कि फिलहालअखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे  ने माकन का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है। ऐसे में वे प्रभारी रहेंगे या नहीं इसका फैसला खड़गे के हाथों में होगा।

कांग्रेस ने सीएम अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, सचिन पायलट, अजय माकन सहित कई मंत्री और विधायक हैं। इनमें पायलट गुट के भी कई लोगों को शामिल किया है। 40 प्रचारकों की सूची में ज्यादातर नेता गहलोत  गुट से हैं। वहीं पायलट  गुट से भी कुछ नेताओं को शामिल किया गया है। इनमें परिवहन राज्य मंत्री ब्रजेंद्र ओला,  पर्यटन राज्य मंत्री मुरारी लाल मीणा, राजेंद्र पारीक सहित कुछ नेता हैं।

स्टार प्रचारकों की सूची से उन नेताओं को बाहर रखा गया है जो पिछले दिनों काफी चर्चा में रहे। इनमें संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल, सरकारी मुख्य सचेतक और जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी को शामिल नहीं किया है। 

Previous
Next

Related Posts