Saturday, 29 August 2026

युवती की प्राइवेट फोटोज वायरल करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार


युवती की प्राइवेट फोटोज वायरल करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार

जयपुर में एक युवती की प्राइवेट फोटोज वायरल करने के मामले में जालूपुरा थाने में एक युवती ने मामला दर्ज कराया है । युवती की प्राइवेट फोटोज को वॉट्सऐप ग्रुपों पर शेयर की थी। पुलिस ने आरोपी वॉट्सऐप फ्रेंड को बुधवार दोपहर मेरठ  से गिरफ्तार किया।

एसएचओ अनिल कुमार जैमनी ने बताया कि मामले में आरोपी भुवनेश कुमार उर्फ भुवी उर्फ लुसिफर प्रधान जाटव को गिरफ्तार किया है। वह मेरठ के सिविल लाइंस का रहने वाला है। जालुपुरा निवासी युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। एफआईआर में बताया कि वॉट्सऐप पर कई ग्रुपों में वह जुड़ी हुई है। उसकी प्राइवेट फोटोज उसके फ्रेंड के पास थी। आरोप है कि उसके फ्रेंड के जरिए वॉट्सऐप ग्रुप में जुड़े युवक ने फोटोज ले ली। उसकी प्राइवेट फोटोज को वॉट्सऐप ग्रुप पर वायरल कर दी। वॉट्सऐप ग्रुप पर फोटोज को देखने पर उसे पता चला।

पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस जांच में आरोपी भुवनेश कुमार उर्फ भुवी उर्फ लुसिफर के फोटोज वायरल करने सामने आया। मोबाइल नंबर की लोकेशन के आधार पर पुलिस ने मेरठ स्थित घर पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस मामले में जुड़े अन्य अपराधियों की तलाश कर रही है।



Previous
Next

Related Posts