Saturday, 29 August 2026

जगतपुरा सीबीआई फाटक से इंदिरा गांधी नगर 5 किमी गंगा मार्ग के सौन्दर्यकरण का कार्य शुरू, रेल्वे लाइन के समानान्तर जॉगिंग ट्रेक होगा विकसित: पवन अरोडा


जगतपुरा सीबीआई फाटक से इंदिरा गांधी नगर 5 किमी गंगा मार्ग के सौन्दर्यकरण का कार्य शुरू, रेल्वे लाइन के समानान्तर जॉगिंग ट्रेक होगा विकसित: पवन अरोडा

जगतपुरा सीबीआई फाटक से इंदिरा गांधी नगर के बीच करीब 5 किमी लम्बे गंगा मार्ग की सूरत शीघ्र बदलेगी है। राजस्थान आवासन मण्डल ने इस सम्पर्क सड़क के सुदृढीकरण  और सौन्दर्यकरण का कार्य शुरू कर दिया है। जयपुर की 200 फीट चौडी यह सड़क होगी। जिस पर वाहन बिना किसी अवरोध के दौड सकेंगे और रेल्वे लाइन के समानान्तर बनने वाले हरे-भरे ट्रेक पर लोग जॉगिंग और वॉकिंग का आनन्द भी उठा सकेंगे। 


आवासन आयुक्त पवन अरोडा ने गुरूवार को इस कार्य का अवलोकन किया और मण्डल अभियन्ताओं को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए । उन्होंने जगतपुरा सीबीआई फाटक से खातीपुरा फ्लाई ओवर (इन्दिरा गांधी नगर) तक निर्माणाधीन कार्य की प्रगति की जानकारी अधिकारियों से ली। 

आवासन आयुक्त अरोडा ने बताया कि राजस्थान आवासन मण्डल द्वारा विकसित इंदिरा गांधी नगर से गुजरने वाला गंगा मार्ग जयपुर के मास्टर प्लान की नियोजित सड़क है। यह इंदिरा गांधी नगर और जगतपुरा को नेशनल हाईवे-21 तथा सेटेलाइट टाउन बस्सी से जोडती है साथ ही आगरा रोड और रिंग रोड से भी कनेक्ट करती है। आने वाले समय में साउथ जयपुर की यह सबसे प्रमुख सड़क रहेगी। आवासन मण्डल की इंदिरा गांधी नगर एक्सटेंशन योजना और सिरोली में प्रस्तावित नई योजनाओं तक पहुंच का माध्यम भी इसी राह से होकर गुजरेगा।

आवासन आयुक्त अरोड़ा ने बताया कि वर्तमान में इस रोड पर ट्रेफिक लोड लगातार बढ रहा है। जिसे देखते हुए मण्डल इस सड़क को महल रोड की तर्ज पर 48 करोड़ की वित्तीय और प्रशासनिक से सिक्स लेन सड़क के रूप में विकसित करने की योजना पर काम कर रहा है। 

आवासन आयुक्त अरोड़ा ने बताया कि रेल्वे ट्रेक के समानान्तर खूबसूरत लैंड स्केपिंग कर ग्रीनरी विकसित करने और जॉगिंग ट्रेक विकसित करने का निर्णय किया गया है। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा कि एक भी वृक्ष को काटा नहीं जाए। उन्होंने बताया कि योजना के प्रथम चरण में चैनेज (0.00 से 1700.00 मीटर) लम्बाई में सडक खुदाई का कार्य किया जा चुका है। 

आवासन आयुक्त अरोड़ा ने बताया कि रेल्वे लाइन के समानान्तर जॉगिंग एवं वॉकिंग ट्रेक, अत्याधुनिक बस शेल्टर, साइनेज, पार्किंग एवं बैठने की समुचित व्यवस्था,सघन पौधारोपण (5 हजार पेड एवं 20 हजार पौधे लगाये जाएंगे)और  डे्रनेज सिस्टम, रोड रिफ्लेक्टर, रोड पार्किंग सिस्टम, साइकिल  ट्रेक बनाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि घुमाव एवं संयोजन (मीडियन) के सभी बिन्दुओं में सुधार,कर्व स्टोन युक्त फुटपाथ और एलईडी स्ट्रीट लाइट्स लगाई जाएगी।

आवासन आयुक्त अरोड़ा के निरीक्षण के दौरान मण्डल के मुख्य अभियन्ता केसी मीणा, अतिरिक्त मुख्य नगर नियोजक अनिल माथुर, उप आवासन आयुक्त टीएस मीणा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। 


Previous
Next

Related Posts