


अखिल भारतीय ज्योतिष संस्था संघ (दिल्ली), फ्यूचर पॉइंट व कात्यायनी ज्योतिष केन्द्र (मुंबई), इंटरनेशनल स्कूल ऑफ एस्ट्रोलॉजी एंड डिवाइन साइंसेज रिसर्च सेंटर और शिवम एस्ट्रोलॉजी स्टडी की ओर से आयोजित किया जा रहा है। आयोजक आशीष लोहिया ने बताया कि इसमें ज्योतिष, रत्न और फलित ज्योतिष पर चर्चा होगी। आने वाले सभी अतिथियों के लिए नि:शुल्क कुंडली बनाने और परामर्श का मौका होगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में तीन टॉक शो होंगे, जिसमें रत्न का मह्त्व, कॅरियर के बारे में और अन्य विषयों पर चर्चा होगी। शो के लिए अमरीका और लंदन से ज्योतिष को आमंत्रित किया है। इस दोरान वर्कशॉप में वैवाहिक जीवन को लेकर जानकारी दी जाएगी।चेन्नई व बेंगलुरु के साथ गुजरात, बिहार, पंजाब, दिल्ली, मुंबई के साथ 50 से ज्यादा शहरों से ज्योतिषी आएंगे। गुरु जयंत पांडे और अरुण बंसल ने बताया कि इवेंट में कुंडली विश्लेषण के लिए ज्योतिषी के विधिवत अध्ययन करने वाले तकनीकी रूप से सक्षम अनुभवी ज्योतिषी होंगे।