


राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने गुरुवार को चूरू जिले की सरदारशहर विधानसभा के उप चुनाव में आरएलपी के प्रत्याशी लालचंद मूंड की नामांकन कराया । राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के चुनाव में उतर जाने के बाद अब चुनाव की तिकोणात्मक हो गया है । बेनीवाल जयपुर से सीकर,रतनगढ़ होते हुए सरदारशहर पहुँचे, नामांकन सभा मे चूरू जिले की स्थानीय पार्टी इकाई ने बेनीवाल का 51 किलो की पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया।
सांसद बेनीवाल ने कई राजनैतिक और सामाजिक मुद्दों पर अपनी बात रखी,उन्होंने कहा आरएलपी का चुनाव चिन्ह बोतल प्रदेश में स्वच्छ, सरल व पारदर्शी शासन व्यवस्था लाने का चिन्ह है। सांसद ने कहा कृषि के लिए मुफ्त बिजली,टोल मुक्त राजस्थान,रोजगार के लिए स्थायी रोड़ मेप और भय तथा भ्र्ष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाने सहित दर्जनो जनहित के मुद्दों को लेकर आरएलपी का गठन हुआ और आर एल पी सड़क से लेकर सदन तक जनता के हितों की लड़ाई लड़ रही है ,बेनीवाल ने कहा उन्होंने किसान आंदोलन में केंद्र सरकार का हिस्सा होने के बावजूद सत्ता को ठोकर मार दी और हमेशा किसानों को संगठित करके ही आगे बढ़ने का प्रयास किया।
बेनीवाल ने कहा सरदारशहर की सभा मे लोगो का उत्साह और जुनून यह बता रहा है कि इस बार वर्षों से जनता का शोषण करने वालो को यहां की जनता सता से बेदखल करेगी और भाजपा और कांग्रेस के इर्द गिर्द ही सरदारशहर की राजनीति रही ऐसे में जनता को इस बार कांग्रेस के साथ भाजपा को भी इस उप चुनाव में सबक सिखाना है ,बेनीवाल ने सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र के विकास से जुड़े कई मुद्दों पर भी अपनी बात रखी और कहा कि यहां के जनता के हितों से जुड़े सारे कार्य करवाये जाएंगे। बेनीवाल ने कहा कि किसान,अल्पसंख्यक और दलित के साथ प्रत्येक जाती के पीड़ित के साथ आरएलपी खड़ी है ।
उन्होंने कहा किओबीसी आरक्षण को लेकर बेनीवाल ने जन सभा मे कहा की ओबीसी वर्ग के युवाओं के हितों पर कुठाराघात नही होने देंगे और ओबीसी आरक्षण में व्याप्त विसंगतियों को दूर करवाने को लेकर जरूरत पड़ी तो राजधानी का घेराव करेंगे।
आरएलपी के प्रदेश अध्यक्ष व भोपालगढ़ विधायक पुखराज गर्ग, खींवसर विधायक नारायण बेनीवाल,मेड़ता विधायक इंदिरा देवी बावरी ,राष्ट्रीय सचिव चौधरी नेमसिंह,अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष रउफ खान मेहर,युवा मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष रणदीप सिंह चौधरी,वरिष्ठ नेता सीताराम नायक,छुटन यादव, प्रदेश प्रवक्ता राजपाल चौधरी व डॉक्टर विवेक माचरा,महेंद्र डोरवाल, विजयपाल बेनीवाल,मदन ढाका,दानाराम गिंटाला,सहित कई लोगो ने सभा को संबोधित किया !