Saturday, 29 August 2026

दूसरी शादी के लिए पति का प्राइवेट पार्ट काटा, पीड़ित युवक ने कराया पत्नी के खिलाफ कराया मामला दर्ज


दूसरी शादी के लिए पति का प्राइवेट पार्ट काटा, पीड़ित युवक ने कराया पत्नी के खिलाफ  कराया मामला दर्ज

बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना भलीसर गांव में दूसरी शादी करने की चाहत में सोते हुए पति का प्राइवेट पार्ट काटने  की एक अक्टूबर कोशिशकी गई जिसमें पति घायल हो गया। अचानक हमले से पति जाग गया और दर्द के मारे जोर-जोर से चिल्लाने लगा। 

पीड़ित पति ने मंगलवार को धोरीमन्ना  पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। इससे पहले मामले को सुलझाने के लिए करीब एक महीने तक दोनों पक्षों में सामाजिक स्तर पर पंचायत चलती रही। शिकायत मिलने पर पुलिस ने पीड़ित युवक का मेडिकल कराया। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार फिलहाल उसका घाव भर चुका है। पुलिस उसकी पत्नी से पूछताछ कर रही है।

पुलिस को एसपी के  माध्यम से पीड़ित  युवक की रिपोर्ट मिली थी। उसमें बताया कि भलीसर निवासी गोमाराम की शादी 6 माह पहले कानू देवी से हुई थी। वह सनावड़ा बाड़मेर की रहने वाली है। गोमाराम किसान है। घटना की रात को खेत में बनी ढाणी में सो रहा था। पत्नी भी साथ थी। वह फोन पर बहन और बहनोई से बात कर रही थी। इसको लेकर दोनों में बहस हो गई। थोड़ी देर बाद पति सो गया। इसके बाद रात में सोने के दौरान उसकी पत्नी ने उसके प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से हमला दिया।

गोमाराम दर्द से चीख उठा। परिवार के अन्य सदस्य भी जाग गए। किसी तरह से उसे संभाला, अगले दिन सुबह उसे प्राइवेट हॉस्पिटल लेकर गए। उसका इलाज कराया। गनीमत रही कि कट ज्यादा गहरा नहीं लगा था। इसके बाद करीब एक माह तक सामाजिक स्तर पर दोनों परिवारों में पंच-पंचायती भी चली। इस दौरान घर में रिश्तेदार की डेथ भी हो गई थी। फिर परिवार उसमें लग गया था, लेकिन आखिरकार अब मामला थाने तक पहुंच गया।

एसपी को पेश की रिपोर्ट में पीड़ित ने बताया कि हमले के बाद पत्नी से पूछा कि तूने ऐसा क्यों किया ? इस पर उसने बताया की बहन-बहनोई ने उससे कहा था कि तू पति का प्राइवेट पार्ट काट दे। तब वो नामर्द हो जाएगा। फिर तेरा उससे तलाक हो जाएगा। फिर तेरी शादी, तेरी पंसद के लड़के से हो जाएगी।

पीड़ित की पत्नी ने घटना के 5 दिन बाद 6 अक्टूबर को पति और ससुराल वालों के खिलाफ महिला थाने में दहेज प्रताड़नाऔर मारपीट का मामला दर्ज करा दिया था। फिर वह घर छोड़कर मायके चली गई। वहीं धोरीमन्ना शिवम हॉस्पिटल के डॉ. बुधाराम विश्नोई के मुताबिक पीड़ित व्यक्ति आया था। उस समय उसने बताया था कि कुछ नुकीली चीज लग गई है। प्राइवेट पार्ट्स में ज्यादा चोट नहीं थी। इलाज करके कुछ ही घंटों में उसे घर भेज दिया था।




    Previous
    Next

    Related Posts