


भाजपा ने सरदारशहर विधानसभा सीट पर हो रहे विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने 40 स्टार प्रचारक तय कर दिए हैं। इनमें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे का है। नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया,उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, सह प्रभारी विजया राहटकर, केंद्रीय चुनाव समिति और प्रदेश कोर कमेटी सदस्य ओम प्रकाश माथुर का नाम है। प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर को भी प्रचारकों में शामिल किया गया है।
भाजपा ने ने शेखावाटी के तीन में से दो जिलों चूरू और झुंझुनूं के सांसद नरेंद्र कुमार खींचड़ और राहुल कस्वां को तो स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है। लेकिन सीकर सांसद सुमेधानन्द सरस्वती का नाम सूची में नहीं है।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और जयपुर ग्रामीण सांसद राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ को कैम्पेनर सूची में शामिल नहीं किया है। केंद्रीय मंत्रियों केंद्रीय श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव, जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी शामिल हैं।8 सांसद- कनकमल कटारा, राजेंद्र गहलोत, सीपी जोशी, दीया कुमारी, डॉ किरोड़ीलाल मीणा, घनश्याम तिवाड़ी, राहुल कस्वां, नरेंद्र खींचड़ को लिस्ट में शामिल है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉक्टर पूनिया, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे , नेता प्रतिपक्ष कटारिया, उपनेता राजेंद्र राठौड़ समेत 10 विधायकों को चुनाव प्रचार का जिम्मा सौंपा है।सूची में 6 अन्य विधायकों में मदन दिलावर, कैलाश मेघवाल, अभिनेष महर्षि, बिहारीलाल विश्नोई, बलवीर सिंह लूथरा, निर्मल कुमावत के नाम में शामिल हैं।पू्र्व विधायक प्रभुलाल सैनी और पूर्व सांसद रामसिंह कस्वां को भी सूची में में जगह दी गई है।
चूरू जिलाध्यक्ष धर्मवीर पुजारी, जिला संगठन प्रभारी रामगोपाल सुथार, पूर्व जिला प्रमुख हरलाल सारण, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष मुदेश दाधीच और माधोराम चौधरी, प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, बीजेपी युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अलका मूंदड़ा, प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर मिश्रा, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, सह प्रभारी विजया राहटकर शामिल हैं। इनके अलावा केशकला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष मोहन मोरवाल को शामिल किया है।