


अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ एकीकृत अध्यक्ष कांति कुमार शर्मा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने बुधवार को राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड़ को ज्ञापन देकर उपखंड अधिकारी महावीर सिंह को ज्ञापन देकर उन्हें हटाने की मांग की।
संभाग प्रभारी एवं जिलाध्यक्ष कांतिकुमार शर्मा ने बताया कि उपखंड अधिकारी मनमाने तरीके से कामकाज कर रहे हैं। उन्होंने मनमाने तरीके से गिरदावर और पटवारियों के तबादले किए हैं जो न्याय संगत नहीं है। कई पटवारी और गिरदावर के तबादलों पर हाईकोर्ट रोक लगी हुई है इसके बावजूद बिना सक्षम अधिकारी से स्वीकृति के तबादले किए हैं। बहाली के आदेश भी नहीं माने गए। ऐसी स्थिति में ऐसे उपखंड अधिकारी का तत्काल तबादला किया जाना चाहिए।
एकीकृत महासंघ के कई पदाधिकारी काफी इंतजार के बाद आरटीडीसी के चेयरमैन राठौड से खादिम टयूरिस्ट बंग्लो मिल सके। आरटीडीसी के चेयरमैन राठौड के देरी अजमेर पहुंचे थे। एकीकृत महासंघ ने राठौड का भव्य स्वागत किया और अपनी मांग का ज्ञापन देकर उपखण्ड अधिकारी महावीर सिंह हटाने की मांग की जिस पर राठौड ने शीघ्र कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर गिरिराज किशोर उपाध्याय, मोहनलाल चंडालिया, गजेंद्र सिंह राठौड़, नेत सिंह, गोपाल किशन, शिव सिंह, फूलचंद सहित कई कर्मचारी महासंघ के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।