


राज्य सरकार ने आदेश जारी कर देश के प्रमुख उपभोक्ता आंदोलनकारी एवं केन्स के अध्यक्ष डॉ. अनन्त शर्मा को राजस्थान खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण का सदस्य नियुक्त किया है। प्राधिकरण का गठन राजस्थान सरकार की मुख्य सचिव की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के प्रावधान के अंतर्गत किया गया है। उन्होंने उपभोक्ता संगठनों के प्रतिनिधि के तौर पर प्राधिकरण में सम्मिलित किया गया है।
डॉ. अनन्त शर्मा उपभोक्ता संगठनों के राष्ट्रीय परिसंघ कंज्यूमर कॉन्फेडरेशन के नेशनल चेयरमैन और सेंट्रल काउंसिल ऑफ बीसीए एण्ड पीसीए नई दिल्ली के चेयरमैन भी हैं। देश भर में मिलावट के खिलाफ उन्होंने अनेक अभियान चलाए हैं। राज्य में 1992 में उन्होंने 'दूध का दूध पानी का पानी' अभियान चलाकर मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ जागरूकता का बीड़ा उठाया था। वे लगभग चार दशक से गैर राजनीतिक रूप से उपभोक्ता संरक्षण को आगे बढ़ाने में जुटे हैं।