Saturday, 29 August 2026

अजमेर शहर की पेयजल सप्लाई को सुधारो, जरूरत है तो बनाओ योजना पैसे की कमी नहीं: धर्मेंद्र राठौड़


अजमेर शहर की पेयजल सप्लाई को सुधारो, जरूरत है तो बनाओ योजना पैसे की कमी नहीं:  धर्मेंद्र राठौड़

राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधियों एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों से अजमेर शहर में नियमित पेयजल सप्लाई के लिए बुधवार को फीडबैक लिया। 

राठौड ने बुधवार को एक दिवसीय प्रवास के दौरान अजमेर में जनसुनवाई की।  कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने राठौड़ को बताया कि बीसलपुर में  पानी होने के बावजूद अजमेर शहर में 48 से 72 घंटे में नियमित पेयजल सप्लाई नहीं हो रही है। इस पर राठौड़ ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर स्वास्थ्य की स्थिति को जाना।

राठौड़ को  जलदाय विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अजमेर शहर में लगभग 280 जोन में नियमित पेयजल सप्लाई 48 से 72 घंटे में की जा रही हैऔर तकनीकी समस्या के कारण किसी जोन में पेयजल सप्लाई नहीं होती है तो उस जोन में प्राथमिकता के आधार पर पेयजल सप्लाई की जाती है। 

आरटीडीसी अध्यक्ष राठौड़ ने जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों से अजमेर शहर में 48 से 72 घंटे के मध्य नियमित पेयजल सप्लाई करने की पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों से दीर्घकालीन और लघु कालीन योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली । राठौड़ ने कहा कि विभाग को पेयजल व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए नई व्यवस्था लागू करने के लिए सरकार द्वारा पर्याप्त धन उपलब्ध कराया जाएगा। 

जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग अधीक्षण अभियंता राजीव कुमार, अधिशासी अभियंता संपत लाल जीनगर उत्सव माथुर कन्हैयालाल जांगिड़ कनिष्ठ अभियंता हेमलता भोजवानी लक्ष्मी योगी धर्मवीर राव  आदि उपस्थित थे। 

राठौड़ ने बताया कि भाजपा के स्थानीय नेता और जनप्रतिनिधि सरकार पर अनर्गल  औरतथ्यहीन आरोप लगाकर बदनाम कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में राजस्थान मॉडल देश में  बनकर उभरा है  और  सीएम गहलोत सरकार द्वारा बजट भाषण 2022- 23 की घोषणाओं  और  विधानसभा चुनाव 2018 के में जारी चुनावी घोषणा पत्र अधिकांश घोषणाओं की अनुपालन होने के कारण  भाजपा बौखला रही है और पेयजल के नाम से राजनीतिक नौटंकी कर रही है। 

राजस्थान राज्य सयुंक्त कर्मचारी एकीकृत महासंघ के अध्यक्ष कांति कुमार शर्मा ने आरटीडीसी के चेयरमैन राठौड़ को ज्ञापन देकर मुलाकत की। राठौड को काग्रेस के कार्यकता प्रेम सिंह गौड ने ज्ञापन देकर बताया कि कांग्रेस का प्रचार प्रसार करने के दौरान काग्रेसी विचारधारा के  कर्मचारी को पूर्ववर्ती सरकार द्वारा नौकरी से हटाए जाने पर उन्हे पुनः बहाल करने की मांग की।

जनसुनवाई में पूर्व जिला प्रमुख रामस्वरूप चौधरी पूर्व विधायक कयूम खान , वरिष्ठ नागरिक कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष एडवोकेट राजेश टंडन ,प्रदुमन सिंह अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल, विजय नागोरा ,अजय तेन्गौर, अजमेर देहात कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष जय शंकर चौधरी, सरपंच मानसिंह रावत,  एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष अब्दुल फरहान कार्तिक शर्मा ,पार्षद हेमंत जोथा, हितेशवरी देवी,  रवि पाराशर, सोहन सिंह रावत, सुरेंद्र रावत हाजी मुराद अली, दामोदर शर्मा गणेश चौहान ,धीरज जादम एजाज अहमद, धर्मवीर गुर्जर, शम्शुद्दीन, एडवोकेट सम्राट विवेक पाराशर, पार्षद नोरत गुर्जर, सर्वेश पारीक, प्रेम सिंह गौड, हनुमान शर्मा आदि उपस्थित थे।


Previous
Next

Related Posts