


अजमेर उत्तर विधानसभा के वार्ड 62 घुघरा घाटी स्थित भेरू जी मंदिर की गली में बुधवार को विधायक कोष से 6 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक वासुदेव देवनानी द्वारा किया गया।
विधायक देवनानी ने बताया कि जल्द ही राज्य सरकार की मंजुरी के बाद एक करोड़ की लागत के विकास कार्य वार्ड 62 में किये जायेगे और विकास की गंगा बहेगी। क्षेत्रीय पार्षद नरेन्द्र तुनवाल ने विधायक देवनानी का स्वागत कर आभार जताया और कहा कि वार्ड में विकास कार्य तीव्र गति से किए जा रहे है।इस मौके पर वार्ड के निर्दलीय पार्षद नरेन्द्र तुनवाल,पार्षद रिंकू जादम ,भाजपा युवा मोर्चा ज़िला मंत्री विरेन्द्र भाटी , घुघरा घाटी कच्ची बस्ती विकास समिति के अध्यक्ष राम सिंह चौहान , राजेश ओझा, मुकेश,अजय, दीपक, मदन साहु, अशोक सेन, त्रिलोक लखारा,भाजपा के युवा नेता आदित्य ढलवाल , पंकज भाटी , उमंग पायक,
अजय नरूका, सुरेन्द्र सिंह राठौड़ तेजपाल सिंह साहनी सहित भाजपा कार्यकता और कई वार्डवासी उपस्थित रहे ।