


नाहरगढ़ पहाड़ी की घुमावदार सड़क पर बुधवार तड़के तीन बजे स्कॉर्पियो बेकाबू स्कॉर्पियो 500 फीट नीचे खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि कार सवार चार युवक बुरी तरह से घायल हैं।
ब्रह्मपुरी पुलिस के अनुसार एक्सीडेंट की जानकारी सुबह करीब 3.30 बजे उन्हें सूचना मिली थी। इस हादसे में जयपुर के देशराज की मौत हो गई। वहीं कोटपुतली के रहने वाले दिनेश जाट , विक्रम कुमावत , संजय जाट और यतेन्द्र आर्य गंभीर रूप घायलों को सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती किया गया है वह उनका इलाज चल रहा है।
पुलिस के अनुसार स्थानीय लोगों की सूचना के बाद करीब चार बजे रेस्क्यू शुरू हुआ। गहराई और अंधेरा अधिक होने के कारण टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। हादसे में गाड़ी पूरी तरह से चकनाचूर हो गई थी और एक युवक बुरी तरह से फंसा हुआ था। घायलों को टीम ने रस्सियों के सहारे सड़क तक पहुंचाया। रेस्क्यू के बाद गंभीर घायलों को सवाई मानसिंह अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है ।
मृतक देशराज मीणा कार में फंसा हुआ मिला। कार को कटर से काटकर देशराज को बाहर निकाला गया। मृतक की बॉडी का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया । मृतक देशराज घाटगेट (जयपुर) हेरिटेज नगर निगम के फायर ऑफिस में फायरमैनपद पर कार्यरत था।
कार के पीछे की सीट पर बैठे यतेन्द्र आर्य ने बताया कि वह महेश नगर में रहकर कॉम्पिटीशन की तैयारी कर रहा है। अपने दोस्त संजय जाट के साथ कार में नाहरगढ़ गया था। इस दौरान नीचे उतरते समय वह दिनेश को बोल रहा था की कार को धीरे चला। इसी दौरान कार असंतुलित होकर नीचे गिर गई।