


प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री और टोंक विधायक सचिन पायलट ने मंगलवार को ग्राम राधावल्लभपुरा (मोरभाटियान), खरेडा, बीबोलाव (गणेती), गोपालपुरा में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया। जिन्होंने 4.38 करोड के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। साथ ही ग्रामीणों की मांग पर विधायक स्थानीय विकास कोष से 83 लाख के नवीन विकास कार्यों की घोषणा की।
पायलट ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज कोई चुनाव नहीं है, कोई त्यौहार नहीं है, मैं सिर्फ आप लोगों से मिलने आया हूं। आप लोगों से सीधा संवाद स्थापित हो इसी को ध्यान में रखते हुए मैं आपके बीच उपस्थित हुआ हूं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खाद की कमी चल रही है। खाद की निर्बाध आपूर्ति के लिए मैं लगातार प्रदेश सरकार, केन्द्र सरकार से सम्पर्क कर रहा हूं। हमारा पूर्ण प्रयास है कि ग्रामीणों को समय पर उनके क्षेत्र में अच्छी गुणवत्ता की खाद उपलब्ध हो सके। साथ में जिलाध्यक्ष लक्ष्मण गाता सहित सभी कॉंग्रेस के नेतागण मौजूद रहे ।
पायलट ने गणेती रोड से जेकमाबाद सडक के निर्माण कार्य का शिलान्यास स्वीकृत राशि 1.20 करोड ,राधावल्लभपुरा से मोरभाटियान सडक के निर्माण कार्य का शिलान्यास स्वीकृत राशि 1.97 करोड और सीतारामपुरा से चूली मोड़ वाया सुखनिवासपुरा सडक के निर्माण कार्य का शिलान्यास 1.20 करोड की राशि स्वीकृत की है।