


खेल और जनसम्पर्क राज्यमंत्री अशोक चांदना ने मंगलवार को लावा ग्राम पंचायत में आयोजित राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगता का विधिवत उदघाटन किया। प्रतियोगियों को सम्बोधित करते हुए चांदना ने कहा कि लॉकडाउन के बाद बने नकारात्मक माहौल को राजीव गाँधी ग्रामीण ओलम्पिक ने दूर किया है जिसमें तीस लाख खिलाड़ियों ने भाग लेकर मानव इतिहास का सबसे बड़ा विश्व रिकॉर्ड बनाया है। चांदना ने खेलों का महत्व बताते हुए कहा कि के खेलो के वातावरण से युवाओं में नशे का चलन ख़त्म होकर अपराधों में कमी भाई है।
खेल राज्यमन्त्री चांदना ने बताया कि प्रदेश में छह सौ से ज़्यादा खिलाड़ियों को अब तक सरकारी नौकरियां प्रदेश सरकार के द्वारा दी गई है। उन्होंने आव्हान किया कि उपस्थित सभी खिलाड़ी ओलंपिक एशियाड, कॉमनवेल्थ खेलों में हिस्सा लेकर देश का गौरव बढ़ाए एवं प्रदेश में सरकारी नौकरी लेकर खुद के जीवन को साकार करे ।
कार्यक्रम में ज़िला प्रमुख श्रीमती सरोज बंसल, राज्य क्रीडा परिषद के उपाध्यक्ष सतवीर चौधरी ,पूर्व ज़िला प्रमुख श्रीमती सरोज गुर्जर, मालपुरा प्रधान आदि ने सम्बोधित किया । इस मोके पर उपखंड अधिकारी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मौजूद थे।