Saturday, 29 August 2026

भाजपा पूर्व विधायक अशोक पिंचा को दिया टिकट,संसदीय बोर्ड ने किया फैसला


भाजपा पूर्व विधायक अशोक पिंचा को दिया  टिकट,संसदीय बोर्ड ने किया फैसला

चूरू के सरदारशहर में हो रहे विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने पूर्व विधायक अशोक पिंचा को टिकट दे दिया है।  संगठन महामंत्री अरुण सिंह ने उनके नाम की सूची जारी कर दी है।

अशोक पिंचा  ने बताया कि मैं 16 नवंबर को नामांकन दाखिल करूंगा। मेरे साथ केंद्रीय संस्कृति राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष  डॉ.सतीश पूनिया, रामसिंह कस्वां, विधायक अभिनेष महर्षि समेत कई वरिष्ठ नेता नामांकन रैली में शामिल होंगे।

अशोक पिंचा सरदार शहर से एक बार के पूर्व विधायक रहे हैं। जैन समाज से हैं। उनका सरदारशहर में मेडिकल स्टोर है। 62 साल के पिंचा जनसंघ के जमाने से पार्टी और विचारधारा से जुड़े हैं। 



Previous
Next

Related Posts