


चूरू के सरदारशहर में हो रहे विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने पूर्व विधायक अशोक पिंचा को टिकट देने का मानस बनाया है। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने अशोक पिंचा कोइशारा करते हुए नामांकन भरने को कहा है। भाजपा का संसदीय बोर्ड 15 नवंबर को अंतिम निर्णय करेगा। इसके बाद ही 16 नवंबर को अशोक पिंचा नामांकन दाखिल करेंगे।
16 नवंबर को मैं नामांकन दाखिल करूंगा। मेरे साथ केंद्रीय संस्कृति राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष डॉ.सतीश पूनिया, रामसिंह कस्वां, विधायक अभिनेष महर्षि समेत कई वरिष्ठ नेता नामांकन रैली में शामिल होंगे।
अशोक पिंचा सरदार शहर से एक बार के पूर्व विधायक रहे हैं। जैन समाज से हैं। उनका सरदारशहर में मेडिकल स्टोर है। 62 साल के पिंचा जनसंघ के जमाने से पार्टी और विचारधारा से जुड़े हैं।