Saturday, 29 August 2026

बाल दिवस बच्चों के बीच मनाया,बच्चे हमारे देश का भविष्य है, शिक्षा के साथ संस्कार भी दिए जाए: जगदीश वर्मा


बाल दिवस बच्चों के बीच मनाया,बच्चे हमारे देश का भविष्य है, शिक्षा के साथ संस्कार भी दिए जाए:  जगदीश वर्मा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगदीश वर्मा ने कहा कि आज हमारा देश जिस मजबूत बुनियाद पर खड़ा है उसकी नींव देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की दूरदर्शिता और बुलंद इरादों की ही देन है।

जगदीश वर्मा संगरिया में बाल दिवस के अवसर पर रतनपुरा स्थित राजकीय सावित्री बाई फुले कन्या छात्रावास में पहुंच छात्राओं से रूबरू होने का अवसर प्राप्त हुआ, साथ ही अपनी तरफ से सभी छात्राओं को सर्दियों के ऊनी कपड़े वितरित किए।  उन्होंने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं। बच्चों एवं युवा पीढ़ी को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी दिए जाएं। इनका शिक्षित होने के साथ ही संस्कारी होना भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वादा किया है कि बाल संरक्षण के मुद्दे को और मजबूती से लागू करने के लिए राज्य सरकार का अगला बजट युवाओं और विद्यार्थियों को समर्पित होगा। 


Previous
Next

Related Posts