Saturday, 29 August 2026

परसादीलाल और मैं तो एक जैसा नेता, परिस्थिति के अनुरूप बदलना आता है : राजेंद्र गुढ़ा


परसादीलाल और मैं तो एक जैसा नेता, परिस्थिति के अनुरूप बदलना आता है :  राजेंद्र गुढ़ा

सैनिक कल्याण राज्यमंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने कहा कि परसादीलाल मीणा  परिस्थितियों के कांग्रेसी हैं। हालात पक्ष में न हों तो वे कांग्रेस में नहीं रहते। ऐसा कई बार हुआ है। गुढ़ा ने 2008 का उदाहरण दिया। साथ ही गुढ़ा ने यहा भी कहा कि वो मेरे काफी नजदीक हैं, मेरे झुंझुनू जिले के प्रभारी भी रहे हैं। मैं भी उनके दौसा जिले का प्रभारी मंत्री रहा हूं, लेकिन वे परिस्थितियों के कांग्रेसी हैं। पिछली बार कांग्रेस सरकार में हम दोनों साथ में मंत्री थे, तब वे कहां से लड़े थे सबको पता है। परसादीलाल और मैं तो एक जैसे ही नेता हैं। 

दौसा डाक बंगले में मंत्री गुढ़ा ने कहा कि कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम द्वारा जयपुर में दिए गए बयान पर राजेंद्र गुढ़ा ने सहमति जताते हुए कहा आचार्य प्रमोद कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं, वे हाईकमान के नजदीक भी हैं। ऐसे में उनका कहना परिपूर्ण है। सचिन पायलट को सीएम बनाने के सवाल पर गुढा ने कहा कि इस बारे में कई बार बहुत कुछ बोला और लिखा भी जा चुका है।

गुढ़ा ने मुख्यमंत्री का नाम लिए बिना उन्हें उम्रदराज बताते हुए कहा मोहनलाल सुखाड़िया 37 वर्ष की आयु में मुख्यमंत्री बन गए थे तो वहीं दिग्विजय सिंह ने 46 साल की उम्र में सीएम की कुर्सी संभाली थी। शरद पवार 36 साल की उम्र में मुख्यमंत्री बने थे, प्रफुल्ल कुमार महंत 32 साल की आयु में असम के सीएम बन गए थे। लेकिन अब आलाकमान जो भी फैसला करेगा वह सबको मान्य होगा यह कांग्रेस की परंपरा रही है।

कृषि विपणन राज्य मंत्री मुरारीलाल मीणा ने कहा ना तो मुझे इस बारे में ज्यादा कोई जानकारी है और ना ही मैं कोई रुचि रखता हूं मैं तो यह कहना चाहता हूं कि हाईकमान जो भी फैसला करेगा वह हम सबको मान्य होगा।

उन्होंने कहा  सीएम गहलोत या पायलट के सीएम के सवाल पर मीणा ने कहा हम सब एकजुट रहेंगे तो सरकार हमारी रिपीट होगी। वहीं विधानसभा चुनाव में एक गाड़ी में कांग्रेस के विधायक आने के सवाल पर कहा चुनाव होंगे और परिणाम आएंगे तब सबके सामने होगा किस के विधायक एक गाड़ी में आते हैं।

राज्य सरकार के चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने गुरुवार को लालसोट में एक समारोह के दौरान कहा था कि जिसको कांग्रेस में नहीं रहना वही स्टेटमेंट दे रहा है। चिकित्सा मंत्री प्रसाद लाल मीणा ने कहा था कि जो चल रहा है वह ठीक नहीं है।

हाईकमान ने पहले ही कह दिया कि स्टेटमेंट बंद करो, संगठन महासचिव ने सलाह दी है, जिसके बावजूद भी जो कांग्रेस में नहीं रहना चाहते वही स्टेटमेंट दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्टेटमेंट देना गंभीर बात है जब हाईकमान ने मना कर दिया तो स्टेटमेंट नहीं देना चाहिए।




Previous
Next

Related Posts