Saturday, 29 August 2026

हेरिटेज नगर निगम वार्ड नंबर 66 के लिए कांग्रेस ने रोहित सांवरिया और भाजपा ने घनश्याम टेपण को उम्मीदवार बनाया, दोनों ने नामांकन पत्र भरा, सीधी टक्कर


हेरिटेज नगर निगम वार्ड नंबर 66 के लिए कांग्रेस ने रोहित सांवरिया और भाजपा ने घनश्याम टेपण को उम्मीदवार बनाया, दोनों ने नामांकन पत्र भरा, सीधी टक्कर

जयपुर नगर निगम हैरिटेज के वार्ड 66 में होने वाले उपचुनाव के लिए सोमवार को आखिरी दिन 2 उम्मीदवारों ने नामांकन भरे। कांग्रेस से रोहित नावरिया, जबकि भाजपा में घनश्याम टेपण ने नामांकन पत्र भरे है। वार्ड 66 की ये सीट भाजपा पार्षद के निधन के बाद से खाली थी, जिस पर पिछले दिनों राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव करवाने का चुनाव अधिसूचना जारी की थी ।

जयपुर नगर निगम हैरिटेज की स्थिति देखे तो इस वार्ड पर पहले भाजपा के महेश सोयल ने साल 2020 में जीत दर्ज की थी। लेकिन कुछ समय पहले उनकी ब्रेन हेमरेज से मौत होने के बाद ये वार्ड खाली हो गया था। इसके बाद यहां आयोग ने चुनाव करवाने की घोषणा की। कांग्रेस की तरफ से रोहित नावरिया को मैदान में उतारा है। इसके लिए सोमवार को किशनपोल से विधायक अमीन कागजी ने उन्हें सिंबल देकर नामांकन पत्र भरने के लिए भेजा।

भाजपा की तरफ से महेश सोयल पत्नी शकुंतला देवी सोयल का नाम लगभग तय हो गया था, लेकिन उनके अनुसूचित जाति के सर्टिफिकेट को लेकर संशय होने के चलते पार्टी ने उनकी जगह घनश्याम टेपण, सूरज घोड़ीवाल, सुरेश बिवाल के नाम पर चर्चा की, लेकिन अंत में नाम टेपण का ही फाइनल किया।

नामांकन सोमवार को भरने के बाद इन चुनाव के लिए मतदान 25 नवंबर को  होगा और  मतगणना के बाद परिणाम 27 नवंबर को घोषित किया जाएगा। 




    Previous
    Next

    Related Posts