


दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार के स्वास्थ मंत्री सत्येंद्र जैन को वीआईपी ट्रीटमेंट देने के मामले में तिहाड़ जेल के नंबर 7 जेल अधीक्षक अजीत कुमार को दिल्ली सरकार के जेल विभाग ने निलंबित कर दिया है।
पिछले महीने ईडी ने कोर्ट ने आरोप लगाया था कि तिहाड़ जेल में सत्येंद्र जैन को हेड मसाज, फुट मसाज और बैक मसाज जैसी तमाम सुविधाएं मुहैया हो रही है। जांच एजेंसी ने कोर्ट को एक सीसीटीवी फुटेज भी सौंपी है।