Saturday, 29 August 2026

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सीएम राजे की सीएम पद की दावेदारी पर उठे सवाल, गुजरात स्टार प्रचारकों की सूची से नाम है गायब


भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सीएम राजे की सीएम पद की दावेदारी पर उठे सवाल, गुजरात स्टार प्रचारकों की सूची से नाम  है गायब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अपने राज्य गुजरात  1 और 5 दिसंबर को होने वाले चुनाव के लिए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और  पूर्व  मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का नाम गुजरात विधानसभा चुनावों में भाजपाके 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट में नहीं है, सभी बड़े नामों को इस सूची में जगह मिली है। पीएम मोदी और अमित शाह के साथ सीआर पाटिल, गुजरात के  सीएम भूपेंद्र पटेल,  केंद्रीय  मंत्री अर्जुन मुंडा, स्मृति ईरानी का नाम भी शामिल है। उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश सीएम शिवराज सिंह चौहान, असम सीएम हेमंता बिस्वा सरमा और महाराष्ट्र डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी भाजपा के चुनाव कहने को तो सीएम के चेहरे की घोषणा के लिए वसुंधरा राजे ने  भा ज पा के शीर्ष नेतृत्व पर दबाव डालना शुरु कर दिया है।  प्रदेश में होने वालेविधानसभा चुनाव  वर्ष 2023 के लिए सीएम उम्मीदवार के तौर पर उन्होने अपनी दावेदारी पेश की है लेकिन पार्टी राजे को सीएम फेस बनाने पर कितनी संजीदा वो गुजरात में भाजपा के स्टार प्रटारकों की  सूची देख साफ हो रहा है।भाजपा मुख्यालय में सोमवार को स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है उसमें पूर्व सीएम राजे का नाम नहीं है। इस जानकारी के बाद निश्चित तौर पर  राजे गुट के समर्थित नेताओं में एक नई चिंता जाहिर हो रही है । उनकी नेता का भविष्य क्या होगा इस बात का जवाब दो पीएम मोदी और शाही दे सकते हैं।

प्रदेश भाजपा से 100 से अधिक नेता गुजरात चुनाव के प्रचार में जुटे है इसमें  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सतीश पूनिया, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय  संस्कृति राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल,  केंद्रीय किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी, प्रतिपक्ष  नेता  गुलाबचंद कटारिया उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील कटारा की चुनाव प्रचार में ड्यूटी लगाई गई है। 



Previous
Next

Related Posts