Saturday, 29 August 2026

आनन-फानन में विद्या संबल योजना की भर्ती को किया स्थगित, आरक्षण के प्रावधान नहीं होने से सीएमओ की फटकार के बाद शिक्षा विभाग को आया होश


आनन-फानन में विद्या संबल योजना की भर्ती को किया स्थगित, आरक्षण के प्रावधान नहीं होने से सीएमओ की फटकार के बाद शिक्षा विभाग को आया  होश

प्रदेश में 93 हजार पदों पर होने वाली विद्या संबल योजना में शिक्षक भर्ती को रद्द कर दिया है। सरकारी स्कूलों में खाली पदों पर गैस्ट फैकल्टी में ये शिक्षक लगाए जाने थे। माध्यमिक शिक्षा निदेशक गौरव अग्रवाल ने सोमवार को गेस्ट फैकल्टी भर्ती के आदेश स्थगित कर दिए हैं। 

प्रदेश के अधिकारियों की लापरवाही की मार 93 हजार बेरोजगार युवाओं पर भारी पड़ी है। विद्या संबल योजना में स्कूलों में शिक्षकों के खाली पदों की भर्ती में आरक्षण का प्रोविजन ही नहीं रखा गया। एससी-एसटी संगठनों ने राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तक शिकायत पहुंचाकर आपत्ति जताई। आरक्षण प्रावधान लागू नहीं करने पर मामला कोर्ट में जा सकता था।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कार्यालय की फटकार के बाद माध्यमिक शिक्षा निदेशक को भर्ती प्रक्रिया स्थगित करने का आदेश निकालना पड़ा। भर्ती स्थगित करने के आदेश में भी कारण नहीं बताया गया।  16 नवंबर को अंतिम मेरिट सूची निकाली जानी थी। इसके लिए 17 अक्टूबर 2022 और 4 नवंबर 2022 को संशोधित आदेश जारी किए गए थे। 



Previous
Next

Related Posts