Saturday, 29 August 2026

भाजपा और केंद्र सरकार नेहरू की छवि को बिगाड़ने का काम करती है ,सावरकरने अंग्रेजों से 9 बार माफी मांगी थी: गहलोत


भाजपा और केंद्र सरकार नेहरू की छवि को बिगाड़ने का काम करती है ,सावरकरने अंग्रेजों से 9 बार माफी मांगी थी: गहलोत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा और केंद्र सरकार पर पंडित नेहरू की छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा वाले सावरकर का नाम ले रहे हैं। सावरकर ने तो जेल होते ही एक साल के अंदर अंग्रेजों से नौ बार माफी मांगी थी। जब विश्व युद्ध हुआ तो अंग्रेजों के लिए भर्ती करवाई। ये क्या मुकाबला करेंगे पंडित नेहरू का। देश के लिए नेहरू 9 साल तक जेल में रहे। दुभार्ग्य है कि पूरे देश के अंदर धर्म के नाम पर एक ढांचा बन गया। धर्म के नाम पर राजनीति करना सबसे आसान होता है। 

सीएम गहलोत रामनिवास बाग में पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर  सोमवार कोसांकेतिक भारत जोड़ो यात्रा के कार्यक्रम में बोल रहे थे।उन्होंने कहा कि भाजपा-आरएसएस वाले धम्र के नाम पर गुमराह कर रहे हैं। ये फासिस्ट ताकतें लोगों को गुमराह कर रही हैं। सोची समझी साजिश के तहत देशवासियों को गुमराह किया जा रहा है। सीएम गहलोत  ने कहा कि पंडित नेहरू के सरदार पटेल और सुभाष चंद्र बोस के साथ बहुत अच्छे संबंध थे, लेकिन इन्होंने नेहरू की छवि खराब करने के लिए अफवाहें फैलाईं। आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के समारोह से नेहरू का नाम ही गायब कर दिया। नेहरू के योगदान और उनके नाम को मिटाने का षडयंत्र किया जा रहा है।

सीएम गहलोत  ने कहा कि भाजपा से पहले जनसंघ हुआ करता था। प्रदेश में भैरोसिंह शेखावत जनसंघ के नेता हुआ करते थे। जनसंघ के आठ मेंबर जीतकर आते थे, उस वक्त जनसंघ में कोई दम नहीं था। पंडित नेहरू ने जब भाखड़ा बांध बनवाया तो जनसंघ वालों ने भारी अफवाहें फैलाई। जनसंघ वालों ने उस वक्त कहा कि पंउित नेहरू का दिमाग खराब हो गया। यह पानी में से बिजली निकाल लेगा, पानी में से बिजली बनाकर उसकी ताकत निकाल लेगा और उसके बाद उसे सिंचाई के लिए देगा। ताकत निकाले हुए पानी से सिंचाई होगी तो वह अनाज किस काम का? ताकत निकला हुआ पानी खेतों में जाएगा वह किस काम का। इस तरह के लोग हैं ।

सीएम गहलोत ने कहा कि  कुछ साल पहले मैंने भाखड़ा बांध पर जनसंघ वालों की फैलाई गई अफवाहों का जिक्र किया तो भाजपा वालों ने उसे आगे पीछे से काटकर मेरी कही गई बातें बताकर वायरल कर दिया। मुझे भी तत्काल पूरा वीडियो वायरल करवाना पड़ा।

सीएम गहलोत ने कहा कि केंद्र सरकार में बैठे लोग आलाचेना  बर्दाश्त नहीं करते आलाचेना करने वालों को ये देशद्रोही करार दे देते हैं। कोई मेरी आलोचना करता है तो मुझे खुशी ​होती है, आलोचना तथ्यों पर होनी चाहिए। मेरे रविवार को भी जोधपुर में प्रोग्राम थे, हमने सब जगह भाजपा के जनप्रतिनिधियों के भी नाम लिखवाए थे।  भाजपा, केंद्र की सत्ता में बैठे लोग विपक्ष से नफरत करते हैं। इनके जेहन में जहर भरा हुआ है। इनके संस्कार ही ऐसे हैं। 

सीएम गहलोत ने कहा- गुजरात में पहले ये माहौल बना रहे थे कि इनसे बड़ा कोई राष्ट्रभक्त नहीं है, लेकिन अब इनकी पोल खुल गई है। जनता समझ गई है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने बीजेपी को चिंता में डाल दिया है। राहुल गांधी की यात्रा का मैसेज हर गांव ढाणी तक पहुंच चुका है। यात्रा का मुख्य मुद्दा देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी का मुद्दा है। देशवासियों के मुददे को लेकर राहुल गांधी यात्रा पर निकले हैं।

सीएम गहलोत ने कहा कि पंडित नेहरू का इतिहास पढेंगे तो आप पाएंगे कि उन्होंने उस वक्त दूर दृष्टि रखी, नेहरू ने देश के विकास की बुनियाद रखी, उसीके बूते आज देश अपने दम पर खड़ा है। नेहरू ने बड़े बड़े कल कारखाने और बांध बनवाए। आईआईटी, आईआईएम सहित विश्व स्तरीय संस्थाएं खड़ी ​कीं।

Previous
Next

Related Posts