

संगरिया विधानसभा क्षेत्र के गांव मोरजंड सिक्खान में शहीद बाबा जोरावर सिंह बाबा फतेह सिंह युवा क्लब द्वारा आयोजित कब्बड़ी प्रतियोगिता समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगदीश वर्मा ने शिरकत की। शनिवार को पुरस्कार वितरण के दौरान वर्मा ने कहा कि हम सभी को खेल के प्रति भावना और खेलों के प्रति प्रोत्साहन प्रकट करना चाहिए।
युवा क्लब द्वारा आयोजित इस कब्बड्डी की प्रतियोगिता में हरियाणा पंजाब से पहुंचे खिलाड़ियों ने भी भाग लिया।खेल के प्रति ग्रामवासियों का उत्साह देखने योग्य था। मैं सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को धन्यवाद देता हूं और उनके उज्जवल भविष्य के लिए कामना करता हूं।