


राजा पार्क में समुदाय विशेष के युवकों ने रविवार को रात्रि को सिख युवक को पीटा और युवक फरार हो गए।
आदर्श नगर थाना पुलिस सूचना मिलने पर रविवार रात्रि को पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लेने की कोशिश की। वहां मौजूद सिख समुदाय लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और युवकों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। स्थिति तनावपूर्ण होते देख विशेष फोर्स तैनात की गई है। राजापार्क एसी मार्केट में चाय की दुकान चलाने वाले एक युवक पर कुछ युवकों ने मारपीट कर दी। इस दौरान गुरूनानक पुरा निवासी सरदार हरप्रीत सिंह के हाथ में फैक्चर हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर सिख समुदाय के लोग सड़कों पर उतर गए। देखते ही देखते मामला उग्र होता चला गया। भीड़ ने गोविंद मार्ग पर जाम लगा दिया। जानकारी मिलने पर जवाहर नगर, आदर्श नगर, ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। राजा पार्क में शांति व्यवस्था बनाए रखने की पुलिस की ओर से अपील की गई। डीसीपी ईस्ट राजीव पचार के मौके पर पहुंचने और समझाइश के बाद लोग सड़कों से उठे। पुलिस ने आश्वासन दिया कि जल्द बदमाशों की गिरफ्तारी की जाएगी।
घायल युवक सरदार हरप्रीत सिंह ने बताया ने बताया कि वह दुकान पर चाय बना रहा था। इस दौरान कुछ युवक दुकान पर आए और चाय पिलाने की बोले।जिस पर मैं चाय बनाने लग गया। ये युवक वहां पर गंदी-गंदी गालियां दे रहे थे। इन्हे गालियां देने से टोका तो ये युवक भड़क गए। फिर इन्होंने इसी बात को लेकर हरप्रीत के साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया। इस दौरान हरप्रीत का हाथ फैक्चर हो गया। हरप्रीत के चिल्लाने पर आसपास के सिक्ख युवक मौके पहुंचे लेकिन तबतक ये बदमाश युवक मौके से फरार हो गए।
जवाहर नगर सीआई पन्नालाल ने बताया कि मार्केट में देर रात तक चाय और अन्य चीजों की दुकाने खुली रहती हैं। यहां पर कई प्रकार के लोग आते हैं। देर रात को भी दुकान खुली थी इस दौरान कुछ युवको का हर प्रीत के साथ के साथ झगड़ा हो गया। जिस में हरप्रीत की चोट आई हैं। उसका मेडिकल कराया जाएगा। अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैंं। एक टीम को सीसीटीवी पर काम पर लगा दिया हैं।