


बाड़मेर जिले के सिणधरी कस्बे में अनियंत्रित बोलेरो ने राह चलते महिलाओं, बच्चे सहित 6 लोगों को कुचल दिया। इसमें दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। एक बच्चे सहित चार लोग हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने चारों घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद हाई सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस नेबोलेरो गाड़ी को जब्त कर ड्राइवर गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार सिणधरी कस्बे में शाम करीब 6.30 बजे बेकाबू बोलेरो डिवाइडर पर चढ़ गई थी। गाड़ी ने गाय के बछड़े को टक्कर मारते हुए राह चलते लोगों को कुचल दिया। हादसा इतना भंयकर था कि दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। दो लोगों के पैर कट गए। अनियंत्रित बोलेरो आगे खड़ी कैंपर ट्रोले से जाकर टक्करा गई।
हादसे में अणसीदेवी और पपू देवी निवासी मालपुरा की मौत हो गई। बादराराम निवासी मालपुरा, यशवंत कुमार उदयपुर के पैर कट गए। बच्चे जसराज निवासी मालपुरा निवासी मालपुरा के सिर पर चोट लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद बच्चा और तीन लोगों को हाई सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
सिणधरी थानाधिकारी सुरेंद कुमार के मुताबिक देर शाम को अनियंत्रित बोलेरा बाड़मेर जालोर हाईवे की तरफ जा रही थी। इस दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर 6 लोगों को टक्कर मार दी। शव को सिणधरी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए है। वहीं बच्चे सहित घायलों को हाई सेंटर रेफर कर दिया है।