Saturday, 29 August 2026

66 वीं अजमेर जिला स्तरीय उच्च माध्य. विद्यालय लॉन टेनिस छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता में छात्रा जेनिस प्रथम स्थान पर रहकर बनी चैंपियन


66 वीं अजमेर जिला स्तरीय उच्च माध्य. विद्यालय लॉन टेनिस छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता में छात्रा जेनिस प्रथम स्थान पर रहकर बनी चैंपियन

66 वीं छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता सत्र 2022-2023 अजमेर जिला स्तरीय माध्य./उच्च माध्य. विद्यालय लॉन टेनिस में सेंट स्टीफन्स स्कूल अजमेर की कक्षा दसवीं की छात्रा जेनिस मनोज ओझा ने व्यक्तिगत स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त किया।स्कोर 6-1,6-4 से एम पी एस स्कूल अजमेर की कक्षा बारहवीं की छात्रा जिज्ञासा नरसिंघानी को हरा कर चैम्पियन बनी।

लॉन टेनिस में जेनिस मनोज ओझा लगातार शानदार प्रदर्शन से चर्चा में है। घरेलू प्रदर्शन में अंडर 14,17,आयु वर्ग में रेगुलर राज्य स्तरीय टीम में बेहतर खेल रही है,इस वर्ष अंडर 19 आयु वर्ग में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अजमेर का प्रतिनिधित्व करेगी।जेनिस ने पढ़ाई के साथ साथ लॉन टेनिस खिलाड़ी के रूप में भी अपनी पहचान बनाई हैं,अपने लक्ष्य को हासिल करने में खेलकूद और पढ़ाई में अव्वल रहने हेतु रेगुलर अभ्यास और फिटनेस बहुत जरूरी हैं ,यह तभी संभव है जब हम अपने समय का सदुपयोग अनुशासन में रहकर करते रहें।

जेनिस ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन,इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन से पंजीकृत खिलाड़ी हैं, एशियन टेनिस फेडरेशन में आयुवर्ग 14 छात्रा वर्ग में प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। वैश्विक महामारी कोरोना के कारण राष्टीय,अंतराष्ट्रीय टूर्नामेंट से वंचित रहना पड़ा क्योंकि बड़े खेल आयोजन हुए ही नही,लेकिन घरेलू कोर्ट (अजमेर लॉन टेनिस एकेडमी) पर निरन्तर अभ्यास करते हुए अपने खेल में जबरदस्त परफोर्मेंस प्राप्त की जिसके लिए  टेनिस कोच के द्वारा नियमित ट्रेनिंग और अभ्यास प्रदान करना महत्वपूर्ण हैं,स्कूल का सहयोग और मार्गनिर्देशन भी निरन्तर प्राप्त हुआ है जिसके कारण "शिक्षा और खेल" दोनों में अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरन्तर प्रयास कर रही हैं।


Previous
Next

Related Posts