Saturday, 29 August 2026

शाहरुख खान को मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम्स ने रोका, यूएई से महंगी खरीदी 6 घड़ियों की 6.83 लाख की कस्टम ड्यूटी चुकानी पड़ी


  शाहरुख खान को मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम्स ने रोका, यूएई से महंगी खरीदी 6  घड़ियों की  6.83 लाख की कस्टम ड्यूटी चुकानी पड़ी

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम्स ने रोक लिया। शाहरुख शुक्रवार रात को शारजाह से लौटे थे। उनके पास महंगी घड़ियां और उनके कवर थे, जिनकी कीमत 18 लाख रुपये थी। इन घड़ियों के लिए शाहरुख को 6.83 लाख रुपए की कस्टम ड्यूटी चुकानी पड़ी।

शाहरुख खान प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन से शुक्रवार रात करीब साढ़े 12 बजे मुंबई पहुंचे थे। यहां T-3 टर्मिनल पर रात करीब 1 बजे रेड चैनल पार करते समय कस्टम ने शाहरुख खान और उनकी टीम को रोका था। उनके बैग की जांच में घड़ी के 6 डिब्बे ऐपल सीरीज की घड़ियां मिलीं। 

एयरपोर्ट पर घंटे भर चली कार्रवाई के बाद शाहरुख और उनकी मैनेजर पूजा ददलानी को जाने दिया गया, लेकिन शाहरुख के बॉडीगार्ड रवि और टीम के बाकी सदस्यों को रोक लिया गया। शाहरुख के बॉडीगार्ड रवि ने ही 6 लाख 87 हजार रुपए की कस्टम ड्यूटी चुकाई।

कस्टम डिपार्टमेंट की प्रोसेस शनिवार सुबह तक चली। सुबह करीब 8 बजे प्रोसेस पूरा होने के बाद ही कस्टम अधिकारियों ने रवि को छोड़ा। कई रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि जुर्माने की रकम शाहरुख के क्रेडिट कार्ड से ही चुकाई गई है।

शाहरुख 11 नवंबर को यूएई के एक्सपो सेंटर पहुंचे थे। वहां शारजाह इंटरनेशनल बुक फेयर 2022 के 41वें एडिशन में भाग लेने पर उन्हें ग्लोबल आइकॉन ऑफ सिनेमा एंड कल्चरल नरेटिव अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। इस इवेंट में शामिल होने के लिए शाहरुख अपनी टीम को भी प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन से लेकर गए थे। इसी प्लेन से वे शुक्रवार की देर रात साढ़े 12 बजे मुंबई लौटे थे।

 



    Previous
    Next

    Related Posts